-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- America Ne Kutte Paale Vardi Wale Pok Slogans Against Pak Army Independence Day Asim Munir Troubled
“अमेरिका ने कुत्ते पाले- वर्दी वाले,” स्वतंत्रता दिवस पर POK में लगे नारे, आसिम मुनीर की नींद हराम
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan News: पाक अधिकृत कश्मीर में 14 अगस्त की पूर्व संध्या पर लोगों ने पाक सेना और जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें अमेरिकी कठपुतली बताया और तीखे नारे लगाए।

POK में लगे पाकिस्तान विरोधी नारे (फोटो- सोशल मीडिया)
Anti-Pakistan Slogans Raised in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और पाकिस्तान सेना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रावलकोट में हुए इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर आरोप लगाया कि वे अमेरिका के इशारे पर काम कर रहे हैं और कश्मीरियों के मानवाधिकारों का दमन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने “अमेरिका ने कुत्ते पाले – वर्दी वाले, वर्दी वाले” जैसे तीखे नारे भी लगाए। यह विरोध पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को “अमेरिकी कठपुतली” करार देते हुए पाकिस्तानी सेना की नीतियों की जमकर आलोचना की। यह कोई पहला मौका नहीं है जब पीओके में पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ इस प्रकार से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले कुछ सालों में पीओके के मुजफ्फराबाद, रावलकोट और दूसरे शहरों में इस तरह के कई विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।
मुजफ्फराबाद में हुई थी हिंसा
पिछले साल मई में महंगाई, आटे की कीमतों में उछाल और बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर मुजफ्फराबाद में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। उन प्रदर्शनों के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने भी सुरक्षाबलों पर पथराव किया था।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
पाकिस्तान के लोग पाक आर्मी के खिलाफ सड़कों पर, ट्रम्प के लिए कठपुतली बने मुनीर पर लोगों का गुस्सा फूटा
“अमेरिका ने कुत्ते पाले वर्दी वाले वर्दी वाले” pic.twitter.com/JAGqtKH77d — Jyoti Taneja Bhasin (@jyotitanejab) August 14, 2025
पाकिस्तान भारत पर कश्मीर को लेकर आरोप लगाता रहता है, लेकिन पीओके के निवासी खुद पाकिस्तानी नीतियों से नाराज हैं। भले ही पाकिस्तान सरकार पीओके को ‘आजाद’ बताती हो, लेकिन वहां के लोगों को सेना और सरकार की दमनकारी नीतियों का सामना करना पड़ रहा है। अब धीरे-धीरे पीओके में भारत के प्रति समर्थन की आवाजें भी सुनाई देने लगी हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस पर US ने दी बधाई, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को लेकर कही ये बात
POK में सरकार के खिलाफ हो सकता है विद्रोह
पाकिस्तानी सरकार ने इन प्रदर्शनों को दबाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को भाकर के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला। इसके अलावा सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी भारत को लेकर तीखी बयानबाजी की। हालांकि, इसके समानांतर पीओके में बार-बार भड़क रहे विरोध प्रदर्शन यह दर्शाते हैं कि वहां की जनता पाकिस्तान सरकार और सेना की नीतियों से नाराज़ है। इन विरोधों के चलते पाकिस्तान को आने वाले समय में गंभीर आंतरिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।
America ne kutte paale vardi wale pok slogans against pak army independence day asim munir troubled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













