Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में हड़कंप, मुल्ला मुनीर की सेना ने दी ‘युद्ध’ की धमकी

Asim Munir War Threat: भारत द्वारा सिंधु जल संधि पर कड़ा रुख अपनाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पानी रोकने या मोड़ने को 'Act of War' करार दिया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 07, 2026 | 11:27 AM

आसिम मुनीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Indus Water Treaty Asim Munir War Threat:  सिंधु जल संधि को लेकर भारत के आक्रामक रुख ने पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। पिछले साल पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत ने 1960 की इस पुरानी संधि को स्थगित करने का कड़ा फैसला लिया था, जिसके बाद से पाकिस्तान लगातार गीदड़भभकियां देता आ रहा है।

इस बार पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने एक विशेष बैठक कर भारत को चेतावनी दी है कि यदि पानी के बहाव को रोकने या मोड़ने की कोई भी कोशिश की गई, तो उसे ‘Act of War’ माना जाएगा।

कोर कमांडर्स सम्मेलन में बनी रणनीति

रावलपिंडी में सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की अध्यक्षता में आयोजित 276वें कोर कमांडर्स सम्मेलन में सिंधु जल संधि पर विस्तार से चर्चा की गई। सैन्य बयान के अनुसार, सम्मेलन ने पाकिस्तान सरकार के निर्देशों और जनता की भावनाओं के अनुरूप देश के उचित हिस्से के जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने लागू करने की बात कही है।

सम्बंधित ख़बरें

हमारे लिए खोली जाए सरहद… PoK के नेता मांगी पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दुस्तान से मदद, VIDEO वायरल

पाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च

Pakistan Gangrape: विदेशी महिला से दरिंदगी का क्रिप्टो कनेक्शन, इशाक डार का पोता रजा डार गिरफ्तार

आतंकवाद में भी ‘परिवारवाद’! बदल गया लश्कर-ए-तैयबा का पूरा चेहरा, हाफिज सईद ने बेटे को सौंपी कमान

पाकिस्तानी सेना का यह रुख पिछले वर्ष 24 अप्रैल को हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक के निर्देशों पर आधारित है, जिसमें भारत के किसी भी कदम का सैन्य जवाब देने की बात कही गई थी।

पहलगाम हमले के बाद बदला भारत का मिजाज

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जल विवाद तब और गहरा गया जब पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इसके ठीक एक दिन बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 1960 की संधि को स्थगित करने का संकेत दिया था।

भारत के इस फैसले ने पाकिस्तान की कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए संकट पैदा कर दिया है, क्योंकि पाकिस्तान अपनी पानी की जरूरतों के लिए पूरी तरह से इन नदियों पर निर्भर है।

कश्मीर पर भी वही पुरानी बयानबाजी

सिंधु जल संधि के अलावा, इस उच्चस्तरीय सैन्य बैठक में पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा और सीमा पार आतंकवाद पर भी चर्चा हुई। सम्मेलन ने आतंकवादी समूहों द्वारा पाकिस्तान के भीतर हमले करने के लिए अफगान तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों के उपयोग पर गंभीर चिंता जताई।

जनरल मुनीर ने निर्देश दिया कि सशस्त्र बल ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ के तहत आतंकवाद के खिलाफ खुफिया-आधारित अभियान जारी रखेंगे। साथ ही, सेना ने एक बार फिर कश्मीरियों के प्रति अपने तथाकथित राजनीतिक और नैतिक समर्थन को दोहराया है, जो अक्सर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी पुरानी रणनीति रही है।

यह भी पढ़ें:-  वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!

इसके अलावा, जनरल आसिम मुनीर ने अपने कमांडरों को किसी भी पारंपरिक या हाइब्रिड खतरे का सामना करने के लिए उच्चतम स्तर की सतर्कता को बनाए रखने का निर्देश भी दिया है।

India pakistan indus water treaty suspension asim munir war threat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 11:27 AM

Topics:  

  • Asim Munir
  • Indus Water Treaty
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.