- Hindi News »
- World »
- Pakistan Army Chief Shamshad Mirza Warns India May Strike First Affried After Operation Sindoor
भारत अब इंतजार नहीं करेगा, पाक जनरल का बड़ा बयान; कहा- हमले से पहले ही हमला कर सकता है
- Written By: सौरभ शर्मा
पाक जनरल मिर्जा ने सिंगापुर में कहा कि भारत की आक्रामक नीतियों से पाकिस्तान को डर है कि हमला टालने से पहले ही अब भारत हमला कर सकता है, वैश्विक शक्तियां रोकने में असमर्थ होंगी।

पाक जनरल को भारतीय सेना से डर सता रहा (कॉन्सेप्ट फोटो)
सिंगापुर/नई दिल्ली/इस्लामाबाद: भारत की बदलती सैन्य रणनीति और बढ़ती ताकत से पाकिस्तान में खौफ गहराता जा रहा है। पहली बार पाकिस्तान सेना के जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने सार्वजनिक मंच से माना कि भारत अब पहले हमला करने की स्थिति में आ चुका है। सिंगापुर में दिए गए उनके बयान ने हलचल मचा दी है। जनरल मिर्जा का कहना है कि भारत की नीतियां और राजनीतिक सोच अब इतनी आक्रामक हो चुकी है कि किसी भी टकराव को टालने से पहले ही भारत हमला कर सकता है। यह बयान भारत की रक्षात्मक से आक्रामक नीति की पुष्टि भी करता है।
भारत की नई सैन्य रणनीति अब सिर्फ सीमित जवाब तक नहीं रुकती। उरी और पुलवामा हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक ने यह दिखा दिया कि भारत अब आतंकी गतिविधियों का जवाब पाकिस्तान के भीतर जाकर देता है। 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नष्ट कर यह साफ कर दिया कि अब भारत सिर्फ धमकियों से काम नहीं चलाएगा, बल्कि खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए हर कदम उठाएगा।
भारत की आक्रामक नीति से पाकिस्तान में बढ़ा डर
पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा का यह बयान भारत की सैन्य और कूटनीतिक शक्ति से उपजे डर को जाहिर करता है। जनरल मिर्जा ने साफ कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात और भारत की आक्रामक रणनीति को देखते हुए यह संभव है कि भारत अब इंतज़ार न करे और पहले हमला कर दे। भारत की बदलती नीति खासकर 2016 के बाद तेज हुई है, जब भारत ने एलओसी पार सर्जिकल स्ट्राइक और फिर एयरस्ट्राइक के ज़रिए पाकिस्तान को सीधा जवाब दिया। अब भारत की नीति साफ है कि आतंकवाद को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह सीमा पार हो या सीमा के अंदर।
सम्बंधित ख़बरें
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
भारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
रूस में गरजे अजीत डोभाल, आतंकवाद पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी; समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर दिया कड़ा संदेश
बज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
सेना, अर्थव्यवस्था और कूटनीति हर मोर्चे पर भारत भारी
भारत की सैन्य ताकत, रक्षा बजट और रणनीतिक सोच ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर पीछे धकेल दिया है। भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान के कुल बजट से भी ज्यादा है। राफेल, एस-400, ब्रह्मोस जैसी आधुनिक तकनीक से लैस भारत अब सिर्फ जवाबी नहीं, बल्कि पहल करने वाला बन चुका है। वहीं, भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था, वैश्विक समर्थन और आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग कर दिया है। 2025 में पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर पाकिस्तान पर आर्थिक दबाव बढ़ा दिया।
Pakistan army chief shamshad mirza warns india may strike first affried after operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM













