- Hindi News »
- World »
- Pakistan Army Blames Qatar Al Jazeera For Negative Publicity
दोस्त ने रखा दुखती रग पर हाथ…तो छटपटाने लगे मुल्ला मुनीर, बदनाम करने का लगाया आरोप
Qatar-Pakistan Row: पाकिस्तान की सेना ने कतर और अल-जजीरा के खिलाफ नकारात्मक नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया, दावा करते हुए कि मीडिया की कवरेज से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान हुआ है।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तान-कतर में तनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan-Qatar Tension: पाकिस्तान कतर को हमेशा से अपना करीबी दोस्त मानता आ रहा है, लेकिन अब दोनों के रिश्तों में दरार पड़ती नजर आ रही है। हाल ही में पाकिस्तान में एक दस्तावेज लीक से इसका खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक पाकिस्तान की फौज कतर और उसके मीडिया आउटलेट अल-जजीरा से नाराज चल रहा है। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि अल-जजीरा ने पाकिस्तान के खिलाफ नकारात्मक नैरेटिव को बढ़ावा दिया है, जिससे पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि पर असर पड़ा है।
लीक दस्तावेज के मुताबिक, वर्तमान जियोपॉलिटिकल माहौल में मीडिया और नैरेटिव युद्ध से कहीं ज्यादा प्रभावी होते हैं, और इनसे किसी देश की छवि को आसानी से बिगाड़ा जा सकता है। दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि पिछले एक साल में अल-जजीरा ने पाकिस्तान को एक अस्थिर, उग्रवाद से जूझता और राजनीतिक रूप से कमजोर देश के तौर पर पेश किया था, जो अब पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बन गया है।
छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप
इसके अलावा आरोप यह भी लगाया गया कि पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति और प्रयासों को मीडिया में नजरअंदाज किया गया। पाकिस्तान का यह मानना है कि मीडिया की कवरेज से उसकी छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है, खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
पाकिस्तान का आरोप है कि सीमा झड़पों और शांति वार्ताओं के दौरान तहरीक-ए-तालिबान (TTP) और अफगानिस्तान के पक्ष को अधिक महत्व दिया गया, जबकि पाकिस्तान के दृष्टिकोण को हाशिये पर रखा गया। साथ पाकिस्तान का यह भी मानना है कि उसकी आंतरिक राजनीति को केवल पीटीआई समर्थक विमर्श और विदेशों में बसे असंतुष्ट प्रवासियों के दृष्टिकोण से दिखाया गया। इसके चलते पाकिस्तान सरकार या तटस्थ विश्लेषण को नजरअंदाज किया गया।
कश्मीर को लेकर भी नाराजगी
पाकिस्तान ने अपनी आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों का भी हवाला दिया, लेकिन यह बात भी ध्यान में रखनी चाहिए कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवादी संगठनों को रणनीतिक औजार के रूप में इस्तेमाल करने के आरोपों का सामना करता आया है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के खिलाफ जो रिपोर्टें सामने आई हैं, वे अकेले किसी एक चैनल की देन नहीं हैं, बल्कि यह वर्षों की नीतियों का परिणाम मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: सोमालीलैंड में कदम रखा तो…इजरायल के फैसले पर भड़क उठे हूति, दे डाली तबाही की धमकी
पाकिस्तान का गुस्सा केवल मीडिया कवरेज तक सीमित नहीं है, बल्कि कश्मीर मुद्दे पर भी है। हाल ही में अल-जजीरा ने भारत का वास्तविक मानचित्र दिखाया, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बताया गया। कतर से पाकिस्तान की नाराजगी के पीछे ये भी एक बड़ी वजह है।
Pakistan army blames qatar al jazeera for negative publicity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













