Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान: घात लगाए डकैतों ने पुलिस के वाहनों पर किया हमला, 11 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को पुलिसकर्मियों पर रॉकेट से हमला कर दिया गया। जिसमें कम से कम 11 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में कई पुलिसकर्मियों को उस समय बंधक भी बना लिया गया।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Aug 23, 2024 | 08:02 AM

पाकिस्तानी पुलिस (प्रतिकात्मक फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को पुलिसकर्मियों पर रॉकेट से हमला कर दिया गया। जिसमें कम से कम 11 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में कई पुलिसकर्मियों को उस समय बंधक भी बना लिया गया, जब माचा प्वाइंट पर पुलिस की दो वैन कीचड़ में फंस गईं। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच डकैत वहां पहुंच गए और उन पर रॉकेट से हमला कर दिया।

हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि उनमें से कुछ को बंधक बना लिया गया और बाकी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें:-Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, दो पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों की मौत

सम्बंधित ख़बरें

‘पहले ये 2 शर्तें मानो, तभी होगी…’, इस्लामाबाद वार्ता से ठीक पहले ईरान ने खेला बड़ा दांव, US की बढ़ी टेंशन!

IDF का अपमान करने वाले… नेतन्याहू ने दी पाकिस्तान समेत इन देशों को आखिरी चेतावनी, जानें क्या है वजह

Zimbabwe Women’s Team पहली बार करेगी पाकिस्तान का दौरा, जानें कब और कितने मैचों की होगी सीरीज

‘धोखा दिया तो खैर नहीं’, पाकिस्तान रवाना होने से पहले वेंस ने ईरान को दिखाए कड़े तेवर, क्या थमेगी महाजंग?

पांच दिन पहले भी पुलिस पर हमला

बता दें कि पांच दिन पहले भी पाकिस्तान पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ था। हमलावरों ने उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक पुलिस थाने पर हमला किया था। इसमें एक थाना प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मियों की मौत हुई थी।

15 अगस्त को सात आतंकी हुए थे ढेर

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 15 अगस्त को आतंकियों के गढ़ में घुसकर गुरुवार को सात दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। इसके पहले भी सुरक्षाबलों ने हुए मुठभेड़ में सात आतंकियों को मार गिराया था।

पाकिस्तान के हिंसा-प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान टीटीपी यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सात आतंकी मारे गए थे।

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान: इमरान की पार्टी इस्लामाबाद में रैली निकालने पर अड़ी, सरकार ने नहीं दी मंजूरी

सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर यानी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि कुर्रम जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर उनके खिलाफ अभियामन चलाया गया था।

Pakistan ambushed police vehicles killing 11 policemen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2024 | 08:00 AM

Topics:  

  • Pakistan
  • Pakistan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.