कायर पाकिस्तान…भारत ने की अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा, बयान जारी कर आतंकिस्तान को लगाई फटकार
Pak-Afghan Conflict: भारत ने रमजान में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की, इसे आंतरिक विफलताओं को छिपाने का प्रयास बताया और महिलाओं और बच्चों की मौत पर चिंता जताई।
- Written By: अक्षय साहू
भारत ने अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा की
India Criticises Pakistan on Airstrike Afghanistan: भारत ने अफगानिस्तान की धरती पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन हमलों को पाकिस्तान की आंतरिक विफलताओं को छिपाने की कोशिश बताया। मंत्रालय ने विशेष रूप से इस बात पर चिंता जताई कि यह कार्रवाई रमजान जैसे पवित्र महीने के दौरान की गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कई निर्दोष नागरिकों की जान जाने की खबरें हैं।
भारत ने स्पष्ट किया कि वह अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता का पूर्ण समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि रमजान के दौरान इस तरह की सैन्य कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार अपनी घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए पड़ोसी देशों के खिलाफ आक्रामक कदम उठाता रहा है। बयान में यह भी दोहराया गया कि किसी भी देश की संप्रभुता का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है और क्षेत्रीय शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
पाकिस्तान ने मदरसे को बनाया निशाना
यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब रविवार तड़के पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के भीतर डूरंड रेखा के आसपास कई स्थानों को निशाना बनाया। इसमे मदरसा भी शामिल था। पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों को निशाना बनाया गया और 28 लड़ाके मारे गए। हालांकि, अफगान तालिबान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि हमलों में आम नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, हताहत हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी वायुसेना ने पक्तिका प्रांत के बरमल जिले और मरघा क्षेत्र में बमबारी की। बरमल स्थित बनूसी मदरसे पर भी मिसाइल दागे जाने की खबर है, जिससे भारी नुकसान और जनहानि की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: सेना के ऑपरेशन में मारा गया कुख्यात ड्रग लाॅर्ड ‘एल मेंचो’, खबर फैलते ही पूरे मैक्सिको में भड़की हिंसा- VIDEO
अफगानिस्तान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी
अफगानिस्तान की ओर से इन हमलों की तीखी आलोचना की गई है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। उन्होंने दावा किया कि नांगरहार और पक्तिका में धार्मिक स्थलों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे दर्जनों नागरिक मारे गए या घायल हुए। अफगानिस्तान ने इस कार्रवाई का जवाब देने की चेतावनी भी दी है।
