-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Again Raised The Issue Of Jammu And Kashmir In The Un India Also Gave A Befitting Reply
पाकिस्तान ने UN में फिर से आलापा जम्मू कश्मीर का राग, भारत ने लगाई लताड़, दिया मुंहतोड़ जवाब
- Written By: साक्षी सिंह
पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) में उसने एक बार फिर से कश्मीर का राग अलापा है। संयुक्त राष्ट्र में शांति रक्षा अभियानों पर बहस के दौरान पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर का जिक्र किया।

यूएन सभा में बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी
वाशिंगटन: पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) में उसने एक बार फिर से कश्मीर का राग अलापा है। संयुक्त राष्ट्र में शांति रक्षा अभियानों पर बहस के दौरान पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर का जिक्र किया। इस पर भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।
भारत ने पड़ोसी देश पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और उसकी आलोचना की। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान द्वारा की गईं टिप्पणियों पर जवाब देने के अपने अधिकार को चुना है, जिसने एक बार फिर इस प्रतिष्ठित निकाय को अपने एजेंडे से भटकाने का प्रयास किया है।
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाके में 20 से अधिक लोगों की मौत, 30 घायल
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की विशेष राजनीतिकऔर वि-उपनिवेशीकरण यानी चौथी समिति में शांति रक्षा अभियानों पर चर्चा के दौरान ये टिप्पणियां कीं। त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण अंग था, है, और हमेशा रहेगा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने हाल में अपने लोकतांत्रिक और चुनाव अधिकारों का इस्तेमाल किया। साथ ही एक नई सरकार चुनी।
पाकिस्तान झूठ बोलने से नहीं आ रहा बाज
पाकिस्तान को ऐसी बयानबाजी और झूठ से बाज आना चाहिए क्योंकि इससे तथ्य नहीं बदलेंगे।त्रिवेदी यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र के इस मंच के प्रतिष्ठित सदस्यों के सम्मान में भारत संयुक्त राष्ट्र की प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करने के पाकिस्तान के किसी भी प्रयास का जवाब देने से परहेज करेगा।
UNMOGIP की उपयोगिता समाप्त
भारत की ओर से यह कड़ी प्रतिक्रिया तब दी है जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम पर नजर रखने वाले भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (UNMOGIP) के बारे में बात की। भारत का कहना है कि शिमला समझौते और उसके परिणामस्वरूप नियंत्रण रेखा की स्थापना के बाद UNMOGIP की उपयोगिता समाप्त हो गई है और यह अप्रासंगिक है।
यूएन में संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी
My statement today at United Nations Head Office representing India on the issue of @UN Peace Keeping Operation pic.twitter.com/hFwyoTwH9a — Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) November 8, 2024
1948 में जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में शांति सैनिक थे तैनात
त्रिवेदी ने बाद में, सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शांति रक्षा अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा विषय पर बोला। विषय को भटकाने की कोशिश की और अनावश्यक रूप से उल्लेख किया। ताकि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के साथ पाकिस्तान की भागीदारी तब शुरू हुई जब संयुक्त राष्ट्र ने 1948 में जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में शांति सैनिकों को तैनात किया था।
जम्मू कश्मीर भारत का हमेशा से अभिन्न अंग
त्रिवेदी ने कहा कि इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्होंने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया और मंच पर दृढ़तापूर्वक कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है, और हमेशा रहेगा। भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हाल में उचित तरीके से लोकतांत्रिक चुनाव हुआ।
त्रिवेदी भारत के 12 संसद प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं
इसलिए संयुक्त राष्ट्र के इस प्रतिष्ठित मंच का इस्तेमाल इन प्रकार के भ्रामक शब्दों का उल्लेख करने में नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की ठोस विदेश नीतियों के कारण संभव हो सका है। त्रिवेदी भारत के 12 संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं जो संयुक्त राष्ट्र में कई बैठकों के लिए इस विश्व निकाय की यात्रा कर रहा है।
ये भी पढ़ें:-बाइडन प्रशासन ने भारत-अमेरिका संबंधों को और बढ़ाया, NATO को किया मजबूत
इससे पहले, शांति रक्षा अभियानों की व्यापक समीक्षा पर एक बयान देते हुए त्रिवेदी ने कहा कि हालिया संघर्ष अधिक चुनौतीपूर्ण हैं। अब इसमें आतंकवाद और सशस्त्र समूह भी शामिल हैं जो अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियानों में सबसे बड़े सैन्य दल के के रूप में शांतिरक्षा प्रयासों में योगदान देने के प्रयास में सबसे आगे है।
Pakistan again raised the issue of jammu and kashmir in the un india also gave a befitting reply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














