-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Bomb Blast At Quetta Railway Station In Pakistan 7 Killed 15 Injured
पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाके में 20 से अधिक लोगों की मौत, 30 घायल
- Written By: साक्षी सिंह
पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए बम धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। जिसमें मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर धमाका फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया फॉर्म X
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए बम धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। जिसमें मृतकों की संख्या बढ़कर 20 से अधिक हो गई है। जबकि 30 लोग घायल हैं। इससे पहले धमाके में मृतकों की संख्या 7 थी, जबकि 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट GIO News के मुताबिक, विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने से ठीक पहले हुआ। स्टेशन पर आम भीड़ को देखते हुए, घटना को अंजाम दिया गया ।
ये भी पढ़ें:-राष्ट्रपति चुनाव की जीत ने बचाई डोनाल्ड ट्रंप की जान, ईरान रच रहा था हत्या की साजिश
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
Balochistan | Over a dozen casualties have been reported after an explosion occurred near the Quetta Railway Station. At the time of the explosion, a train was ready to depart from the platform for Peshawar, reports Dawn pic.twitter.com/SZ2UM0tGL6 — ANI (@ANI) November 9, 2024
जाफर एक्सप्रेस पेशावर के लिए होने वाली थी रवाना
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट होने के समय ट्रेन अभी प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंची थी। पाकिस्तानी जियो न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ऑपरेशन क्वेटा मुहम्मद बलूच ने कहा कि प्रथम दृष्टया विस्फोट एक आत्मघाती विस्फोट मालूम होता है। SSP ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:-भारत बन सकता है दुनिया की सुपर पॉवर! पुतिन ने की तारीफ, बताया ‘स्वाभाविक दोस्त’
कार्यवाहक राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने घातक घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं जो निर्दोष लोगों को निशाना बनाते हैं। गिलानी ने आतंकवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए हर संभव उपाय करने का संकल्प लिया है। इस बीच, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित अधिकारियों को घातक घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रांत से आतंकवाद के अभिशाप को मिटाने के संकल्प को भी दोहराया।
Bomb blast at quetta railway station in pakistan 7 killed 15 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













