तालिबान ने लगाई लंका...तो सच कबूल कर बैठे ख्वाजा आसिफ, बोले- हमने किया भारत जैसा ऑपरेशन सिंदूर

Khawaja Asif on Taliban attack: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान पर कार्रवाई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर जैसा बताया और कहा कि अफगानिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं, माहौल तनावपूर्ण है।
तालिबान ने लगाई लंका...तो सच कबूल कर बैठे ख्वाजा आसिफ, बोले- हमने किया भारत जैसा ऑपरेशन सिंदूर
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Afghan-Pak Conflict 2025: पाकिस्तान को अफगान-तालिबानी लड़ाकों से मुंह की खानी पड़ी है। इस शर्मनाक को छिपाने के लिए पाकिस्तानी सरकार के नेताओं ने बिना सिर पैर के बयान देना शुरू कर दिया है। इसी बीच रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। आसिफ ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में की गई कार्यवाई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर जैसा बताया है।

आसिफ ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, पाकिस्तानी फौज ने उसी तरह से अफगानिस्तान की जमीन पर कार्रवाई की, जिस तरह से भारत ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हमला किया था। उनका इशारा हाल ही में पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा अफगान इलाकों में किए गए हवाई हमलों की तरफ था।

अफगानिस्तान के साथ कोई संपर्क नहीं

आसिफ ने कहा कि अभी अफगानिस्तान से कोई बातचीत या रिश्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी सीधा युद्ध तो नहीं हो रहा, लेकिन माहौल बहुत ही तनावपूर्ण है। आसिफ ने चेतावनी दी कि हालात कभी भी फिर से बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अफगानिस्तान बातचीत करना चाहता है और साथ ही पाकिस्तान को धमकी भी देता है, तो ऐसा नहीं चलेगा। अगर धमकी देते हो तो उस पर पहले अमल करो, फिर हम बातचीत की बात सोचेंगे। आसिफ ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, क्योंकि उस पर हमला हुआ था। उन्होंने दावा किया कि सेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, आम लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने अफगान सरकार पर आरोप लगाया कि वह आईएसआईएस, अल-कायदा और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों को पनाह दे रही है।

तालिबान के साथ रिश्ते तनावपूर्ण

जब उनसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के प्रमुख नूर वली महसूद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वो अफगानिस्तान में ही मौजूद था, किसी और जगह नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को सुलझाने के लिए ईमानदार और साफ-सुथरी बातचीत की जरूरत है।

शनिवार की रात हुई लड़ाई में पाकिस्तान के कम से कम 23 सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। पाकिस्तान की सेना का कहना है कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई में 200 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया और अफगान सीमा पर 21 ठिकानों पर कुछ समय के लिए कब्जा किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com