गाजा युद्ध रुकते ही यूक्रेन में जागी आस, जेलेंस्की ने लगाई गुहार, कहा- सही दिशा में काम कर रहे ट्रंप

Zelensky on Gaza Peace Deal: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मिडिल ईस्ट की तरह यूरोप में भी युद्ध समाप्त किया जा सकता है; इसके लिए अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय संगठन की निर्णायक भूमिका जरूरी है।
गाजा युद्ध रुकते ही यूक्रेन में जागी आस, जेलेंस्की ने लगाई गुहार, कहा- सही दिशा में काम कर रहे ट्रंप
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ukraine News In Hindi: इजरायल और हमास के बीच युद्ध अब समाप्त हो चुका है। युद्ध के समाप्त होते ही युक्रेन में भी शांति की एक नहीं उम्मीद जाग गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रूस के साथ जारी युद्ध को समाप्त करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा अगर मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित हो सकती है तो यूरोप में भी ऐसा किया जा सकता है।

जेलेंस्की ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, अब समय आ गया है कि गाजा की तरह की गति शांति प्रक्रिया के लिए यूरोप में भी कायम रखी जाए। जब मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म होने की ओर बढ़ रहा है, तो वैश्विक स्तर पर शांति प्रयासों को और तेज किया जाना चाहिए।

यूरोप में भी समाप्त होना चाहिए युद्ध

जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि यूरोप में भी युद्ध को समाप्त किया जा सकता है, और इसमें अमेरिका समेत उसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों की निर्णायक भूमिका हो सकती है। उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्स स्टब के साथ एक घंटे से अधिक समय तक फोन पर चर्चा की, जिसमें युद्ध समाप्ति से संबंधित विचारों और रणनीतियों पर समन्वय किया गया।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि गाजा संघर्ष में बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना और संघर्षविराम के लिए उठाए गए उनके कदम बेहद अहम हैं। जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि अमेरिका की यही सक्रियता यूक्रेन में भी शांति बहाल करने में मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पास इसके लिए एक ठोस रणनीति तैयार है।

यूक्रेन को मिल रहा यूरोपीय देशों का साथ

जेलेंस्की ने यह भी बताया कि उन्होंने और राष्ट्रपति स्टब ने हाल के रूसी हमलों से प्रभावित यूक्रेनी ऊर्जा ढांचे और हवाई सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। उन्होंने फिनलैंड की मदद के प्रति आभार जताया और कहा कि रूस को युद्ध और आतंक के लिए आवश्यक संसाधनों से वंचित करना ही क्षेत्र में स्थायी शांति की कुंजी है।

जेलेंस्की ने यह भी उल्लेख किया कि इसी सप्ताह के अंत में उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की थी, जिसमें उन्होंने उन्हें बधाई दी और कहा कि अगर एक स्थान पर युद्ध रोका जा सकता है, तो रूस-यूक्रेन युद्ध को भी रोका जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com