- Hindi News »
- World »
- Over Half A Million People Left Ukraine After Russian Attack Un
रूस के हमले के बाद पांच लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ा: संयुक्त राष्ट्र
- Written By: रवि शुक्ला

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस द्वारा आक्रमण किए जाने के बाद पांच लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया, रोमानिया और मोल्दोवा की सीमाओं की जांच चौकियों पर कारों और बसों की लंबी लाइनों को देखा गया। कई लोगों ने पैदल ही सीमाओं को पार किया।
कई सौ शरणार्थी हंगरी के सीमावर्ती गांव बेरेगसुरनी में एक अस्थायी केंद्र में ठहरे हुए थे, जहां वे पारगमन केंद्रों की ओर जाने के लिए वाहनों की प्रतीक्षा कर रहे थे। पूर्वी यूरोप के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों की तरह, बेरेगसुरनी में एक केंद्र में कई शरणार्थी भारत, नाइजीरिया और अन्य अफ्रीकी देशों से हैं, और वे यूक्रेन में काम कर रहे थे या पढ़ाई कर रहे थे।
पश्चिमी यूक्रेन के टेरनोपिल में पढ़ने वाला 22 वर्षीय एक भारतीय मेडिकल छात्र मसरूर अहमद 18 अन्य भारतीय छात्रों के साथ हंगरी की सीमा पर आया था। उन्होंने कहा कि उन्हें राजधानी बुडापेस्ट पहुंचने की उम्मीद है, जहां भारत सरकार ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए उड़ानों का संचालन किया है। उन्होंने कहा कि टेरनोपिल में अभी युद्ध की शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन ‘‘वहां भी किसी वक्त बमबारी हो सकती है।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें यकीन नहीं है, इसलिए हमने वह शहर छोड़ दिया।”
सम्बंधित ख़बरें
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
यूक्रेन ने रूसी तेल बंदरगाह पर किया भीषण ड्रोन हमला, बाल्टिक और काला सागर में मची भारी तबाही
Trump Putin Talk: ट्रंप और पुतिन के बीच 90 मिनट की बातचीत, ईरान सीजफायर पर हुई अहम चर्चा
Russia Ukraine War में यूक्रेन ने रूस के भीतर किया ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी खाक
हंगरी ने यूक्रेन छोड़ने वाले सभी शरणार्थियों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं, जिसमें तीसरे देश के नागरिक भी शामिल हैं जो यूक्रेन में अपने प्रवास की बात साबित कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायोग (यूएनएचसीआर) प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने सोमवार को ट्वीट किया कि पांच लाख से अधिक शरणार्थी अब यूक्रेन से पड़ोसी देशों में आ गये हैं।
जिनेवा स्थित यूएनएचआरसी की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने कहा कि यूक्रेन के 2,81,000 लोगों ने पोलैंड में प्रवेश किया है और हंगरी में 84,500 से अधिक, मोल्दोवा में लगभग 36,400, रोमानिया में 32,500 से अधिक लोगों तथा स्लोवाकिया में लगभग 30,000 लोग पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कि शेष अन्य देशों में पहुंचे है। यूक्रेन से सैकड़ों शरणार्थियों को लेकर एक और ट्रेन सोमवार तड़के दक्षिण-पूर्वी पोलैंड के प्रेजेमिस्ल शहर पहुंची।
Over half a million people left ukraine after russian attack un
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














