अमेरिका के लिए काल बन कर आ गया आतंकी ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा, मरा नहीं जिंदा है प्रिंस ऑफ टेरर
आतंकी संगठन अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मरा नहीं बल्कि जिंदा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक वह सैकड़ों निशानेबाज बंदूकधारियों की सुरक्षा में अफगानिस्तान में अपने भाई अब्दुल्ला बिन लादेन के साथ छिप छिपा कर रह रहा है।
- Written By: साक्षी सिंह
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन
नई दिल्ली: विदेशी मीडिया के हवाले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। द मिरर के मुताबिक, आतंकी संगठन अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मरा नहीं बल्कि जिंदा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक वह सैकड़ों निशानेबाज बंदूकधारियों की सुरक्षा में अफगानिस्तान में अपने भाई अब्दुल्ला बिन लादेन के साथ छिप छिपा कर रह रहा है।
द मिरर ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से पब्लिश अपनी रिपोर्ट में बताया है कि तालिबान विरोधी सैन्य गठबंधन नेशनल मोबिलाइजेशन फ्रंट (NMF) का भी कहना है कि हमजा और उसके साथी बड़े हमलों की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-कमला हैरिस ने खुद को बाइडन से बताया अलग, बोलीं- मैं नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हूं
सम्बंधित ख़बरें
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
EXCLUSIVE: ‘आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार…’, भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से की खास बातचीत
जनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं… ठाणे में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन, सड़ा माल बेचने वाली दुकान सील
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी
अमेरिकी हवाई हमले में मारे जाने का था दावा
खुफिया एजेंसियों के हवाले से विदेशी मीडिया के मुताबिक उत्तरी अफगानिस्तान में प्रिंस ऑफ टेरर से मशहूर हमजा अपने लाव-लश्कर के साथ छिपा है। जबकि एनएमएफ की रिपोर्ट 2019 की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हमजा अमेरिका के एक हवाई में मारा गया है। अब जब हमजा के जिंदा रहने की खबर सामने आ रही है तो एनएमएफ की 2019 की रिपोर्ट विरोधाभासी मालूम पड़ रहा है।
हमजा को मार गिराया गया था
कहा जाता है कि ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद आतंकी संगठन की कमान संभालने वाले अल-जवाहिरी के साथ हमजा काम करता था। अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों पर हमला करने का हमजा का आडियो और वीडियो संदेश सामने आने के बाद उसे मार गिराया गया था।
ये भी पढ़ें:-अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस, US इलेक्शन की खुशी समेत कई सवालों का दीं जवाब
हालांकि तब उसके मरने का स्थान और तारीख स्पष्ट नहीं किया जा सका था। साथ ही अमेरिका की ओर से आतंकी घोषित हमजा के ईरान में नजरबंद होने की बातें भी सामने आई थीं। अब अमेरिकी रिपोर्ट में बात सामने आई है कि हमला 450 निशानेबाज बंदूकधारियों की सुरक्षा में है।
