आतंकियों की नई चाल बेनकाब! रातों-रात शिफ्ट किए 72 लॉन्चपैड्स, ऑपरेशन सिंदूर के बाद खौफ में PAK
Terror Launchpads Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बॉर्डर पर सुरक्षा समीकरण तेजी से बदले हैं। BSF अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान ने सीमा के पास मौजूद 72 से अधिक आतंकी लॉन्चपैड्स को पीछे के...
- Written By: अमन उपाध्याय
ऑपरेशन सिंदूर के बाद खौफ में PAK, सांकेतिक एआई फोटो
Cross-Border Terrorism India: पाकिस्तान की ओर से सीमा पर बढ़ती सक्रियता एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने सीमा के नजदीक मौजूद 72 आतंकी लॉन्चपैड्स को हटाकर गहराई वाले क्षेत्रों में शिफ्ट कर दिया है।
इसकी पुष्टि शनिवार को BSF के वरिष्ठ अधिकारियों ने की। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम संभवतः भारतीय कार्रवाई से बचने और आतंकियों को सुरक्षित तरीके से सक्रिय करने की नई रणनीति का हिस्सा है।
गहराई वाले इलाकों में 72 लॉन्चपैड्स सक्रिय
BSF DIG विक्रम कुंवर ने बताया कि सियालकोट और ज़फरवल सेक्टर के गहराई वाले क्षेत्रों में करीब 12 लॉन्चपैड्स सक्रिय हैं, जबकि अन्य इलाकों में 60 लॉन्चपैड्स के संचालन की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि ये लॉन्चपैड्स स्थायी ठिकाने नहीं होते, बल्कि आतंकियों को सीमा पार भेजने से ठीक पहले सक्रिय किए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ओमान तट के पास तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का VIDEO आया सामने, विदेश मंत्रालय अलर्ट
जल्द ईरान छोड़ें भारतीय… भारत सरकार ने जारी किया ‘इमरजेंसी अलर्ट’, यात्रा न करने की भी सलाह
इजरायली मिसाइलों ने उड़ाया ईरान का पेट्रोकेमिकल प्लांट; हमले के बाद नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें
DIG कुंवर ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल सीमा के बेहद करीब किसी बड़े प्रशिक्षण शिविर की मौजूदगी नहीं देखी गई है, जो मौजूदा हालात को कुछ हद तक संतुलित बताती है।
JeM-LET आतंकियों को मिलाजुला प्रशिक्षण
DIG के अनुसार, पहले जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेते थे। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने दोनों समूहों को एक साथ ट्रेनिंग देना शुरू किया है, जिससे मिश्रित समूह बनाने की संभावना बढ़ी है।
यह रणनीति आतंकियों को अधिक लचीला और बहुउद्देश्यीय बनाने की कोशिश मानी जा रही है।
आदेश मिलते ही कार्रवाई को तैयार
BSF जम्मू फ्रंटियर के IG शशांक आनंद ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर को फिर से शुरू करने का आदेश देती है, तो BSF पूरी तरह तैयार है। उन्होंने 1965, 1971, कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो दुश्मन को पहले से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाने में हम सक्षम हैं।
यह भी पढ़ें:- नेपाल में बड़ा हादसा टला, पोखरा एयरपोर्ट पर एक प्लेन बर्ड हिट का शिकार; सभी यात्री सुरक्षित
पाकिस्तानी रेंजर्स की गतिविधि पर कड़ी नजर
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान रेंजर्स अपनी पोस्टों से पीछे हट गए थे। IG आनंद ने बताया कि अब वे धीरे-धीरे अपनी पोजिशन पर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं और हालात के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
