Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल भूस्खलन की चपेट में आए दो बसों के नदी में गिरने की घटना में एक शव बरामद

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता दान बहादुर कार्की ने बताया कि तीन यात्री तैरकर सुरक्षित निकल आये, जबकि 50 अब भी लापता हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार तलाश अभियान में 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Jul 13, 2024 | 02:34 PM

त्रिशूली नदी में उतरी रेस्क्यू टीम

Follow Us
Close
Follow Us:

काठमांडू: नेपाल में शुक्रवार तड़के भूस्खलन की चपेट में आकर दो बसों के उफनती नदी में बहने की घटना में एक शव बरामद किया गया है। बसों में सात भारतीय नागरिकों समेत 50 से अधिक लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शनिवार को मौसम में सुधार के बाद सुरक्षाबलों और गोताखोरों की मदद से बचावकर्मियों ने तलाश अभियान चलाया।

पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और उनका पानी गहरे भूरे रंग का हो गया है, जिससे मलबे को देख पाना और भी मुश्किल हो रहा है। नेपाल के चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर 54 यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनती त्रिशूली नदी में बह गई थीं।

 ये भी पढ़ें: नेपाल भूस्खलन में बहे बसों में सवार लापता यात्रियों में सात भारतीय भी शामिल, 11 लोगों की मौत की खबर

सम्बंधित ख़बरें

नेपाल भूस्खलन बस हादसे में 11 शव बरामद, मृतकों में तीन भारतीय शामिल

नेपाल भूस्खलन अपडेट: त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें में लापता सवारियों में सात शव बरामद

तीन यात्री तैरकर सुरक्षित निकल आये

पहले यह जानकारी मिली थी कि दोनों बसों में 60 से ज्यादा लोग सवार हैं। पुलिस के अनुसार नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिसकर्मियों के साथ-साथ गोताखोर तलाश अभियान फिर से शुरू कर रहे हैं। बीरगंज से काठमांडू की ओर जा रही एक बस में सात भारतीय नागरिकों सहित 24 लोग सवार थे वहीं काठमांडू से गौर जा रही दूसरी बस में 30 लोग सवार थे।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता दान बहादुर कार्की ने बताया कि तीन यात्री तैरकर सुरक्षित निकल आये, जबकि 50 अब भी लापता हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार तलाश अभियान में 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

एक और भूस्खलन में 11 लोगों की मौत 

बता दें कि नेपाल में दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। खबर के बीच, एक अन्य घटना में कास्की जिले में गुरुवार को लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की मौत होने की सूचना थी।

One body recovered in incident of two buses swept out in trishuli river in nepal landslide

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2024 | 02:33 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.