Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल भूस्खलन बस हादसे में 11 शव बरामद, मृतकों में तीन भारतीय शामिल

सरकारी प्रशासक खीमा नंदा भुसाल ने बताया कि सात शवों की पहचान कर ली गई है और उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है। मृतकों में तीन भारतीय हैं और बाकी चार नेपाली नागरिक हैं।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Jul 15, 2024 | 03:59 PM

रेस्क्यू टीम

Follow Us
Close
Follow Us:

काठमांडू: नेपाल में यात्रियों से भरी दो बसों के बीते शुक्रवार को भूस्खलन के मलबे के साथ बह जाने की घटना में नदी से बचावकर्मियों ने अब तक कुल 11 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बचावकर्मियों को लापता बसों और उनमें सवार लगभग 50 लोगों की तलाश के दौरान नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर शव मिले।

सरकारी प्रशासक खीमा नंदा भुसाल ने बताया कि सात शवों की पहचान कर ली गई है और उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है। मृतकों में तीन भारतीय हैं और बाकी चार नेपाली नागरिक हैं।

सरकारी प्रशासक ने बताया कि नदी से चार और शव बरामद किए गए हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वे बसों में सवार थे या नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक जरूरत होगी हम तलाश जारी रखेंगे और इसे बंद करने की हमारी कोई योजना नहीं है। हम तब तक काम करेंगे जब तक सभी लोग नहीं मिल जाते।

सम्बंधित ख़बरें

नेपाल भूस्खलन अपडेट: त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें में लापता सवारियों में सात शव बरामद

नेपाल भूस्खलन की चपेट में आए दो बसों के नदी में गिरने की घटना में एक शव बरामद

दोनों बसें 65 यात्रियों को ले जा रहीं थीं और शुक्रवार की सुबह काठमांडू से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में सिमलताल के पास भूस्खलन के मलबे में बहने के बाद बसें, बारिश के पानी से उफनती त्रिशूली नदी में जा गिरीं। यह दुर्घटना नेपाल की राजधानी को देश के दक्षिणी भागों से जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग पर हुई।

पहला शव रविवार को बस गिरने की जगह से लगभग 50 किलोमीटर दूर बरामद हुआ था। अन्य शव भारत की सीमा के पास से बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि उनमें से दो शव भूस्खलन स्थल से 100 किलोमीटर से अधिक दूर त्रिवेणी में पाए गए। लापता लोगों के परिजन और रिश्तेदार जानकारी प्राप्त करने के लिए नदी के पास एकत्र हैं।

पहाड़ी इलाका होने के कारण नेपाल की नदियां आम तौर पर तेज गति से बहती हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार जिन क्षेत्रों के लिए मौसम संबंधी चेतावनियां जारी हुई हैं सरकार ने वहां रात में यात्री बसों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। (एजेंसी)

11 bodies recovered in nepal landslide bus accident three indians among dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2024 | 03:59 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.