Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओमान के ऑयल टर्मिनल पर बड़ा ड्रोन अटैक, कच्चे तेल की लोडिंग रुकी; ट्रंप की ईरान को ‘युद्ध’ की सीधी चेतावनी!

Oman Oil Terminal Drone Attack: ओमान के मीना अल फहल टर्मिनल पर संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद तेल की लोडिंग रोक दी गई है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को युद्ध की चेतावनी दी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 05, 2026 | 11:35 AM

ड्रोन हमले की सांकेतिक फोटो (सो. AI)

Follow Us
Follow Us:

Oman Oil Terminal Drone Attack Crude Supply Suspended: मीडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ओमान के तेल निर्यात टर्मिनल पर हुए एक भीषण धमाके ने वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। मस्कट के पास स्थित मीना अल फहल टर्मिनल पर हुए इस संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद कच्चे तेल की लोडिंग को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

ड्रोन हमले से दहला टर्मिनल

जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट टर्मिनल के सिंगल-बॉय मूरिंग (SBM) बर्थ 1 और 2 के बीच हुआ। सूत्रों के अनुसार, यह धमाका कथित तौर पर एक ड्रोन हमले के कारण हुआ था। इस घटना ने ओमान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्रों में से एक के संचालन को पूरी तरह से रोक दिया गया है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने इस हमले की आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं ली है।

डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा रुख

इस हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ईरान के लिए एक ‘रेड लाइन’ खींच दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि ईरान द्वारा किसी भी अमेरिकी सैनिक को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो यह युद्ध को फिर से शुरू करने का एक ‘ठोस कारण’ होगा।

सम्बंधित ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद से लुढ़का कच्चा तेल! क्रूड ऑयल की कीमतों में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज

क्या वीटो का इस्तेमाल करेंगे ट्रंप? रिपब्लिकन सांसदों ने ईरान जंग रोकने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, बढ़ी टेंशन

ईरान संकट पर अमेरिका का बड़ा खुलासा: चीन ने नहीं दी कोई सैन्य मदद, रुबियो ने बीजिंग से की समर्थन की अपील

Share Market Today: अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 74507 पर, निफ्टी 23415 पर खुला

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने पहले ही ईरान की नौसेना और वायुसेना को तबाह कर दिया है और उनके 159 जहाज समुद्र की तलहटी में पड़े हैं। उन्होंने इन खबरों को ‘फेक न्यूज’ करार दिया कि ईरान युद्ध में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

❗️ DRONE ATTACK triggers EXPLOSIONS at Oman’s Mina al Fahal oil terminal — Reuters pic.twitter.com/1EbnzNm85t — RT (@RT_com) June 5, 2026

कुवैत और बहरीन पर अटैक

हाल ही में ईरान ने कुवैत और बहरीन पर मिसाइल और ड्रोन दागे थे, जिसमें कुवैत के मुख्य हवाई अड्डे पर जान-माल का नुकसान हुआ था। ये हमले एक ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी स्ट्राइक के जवाब में किए गए थे।

यह भी पढ़ें:- ‘नुकसानदेह होगा PM मोदी पर दबाव डालना’, पुतिन ने की भारत की जमकर तारीफ, बताया दुनिया का सबसे भरोसेमंद साथी

दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था (IAEA) ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि वह पिछले साल के युद्ध के बाद से ईरान के परमाणु ठिकानों का निरीक्षण करने में असमर्थ है, जिससे परमाणु कार्यक्रम को लेकर संशय और बढ़ गया है।

Oman oil terminal drone attack trump iran warning oil supply impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 11:35 AM

Topics:  

  • Drone Attack
  • Oman
  • US Iran Tensions

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.