UN में गूंजा ओम शांति ओम… मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने दुनिया को दिखाया आईना, बजा हिंदुत्व का डंका
Indonesia: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में भाषण दिया। उन्होंने एकजूट का संदेश देते हुए अपना भाषण ओम शांति ओम के साथ खत्म किया।
- Written By: अक्षय साहू
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो (फोटो- सोशल मीडिया)
Om Shanti in UN: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र जारी है। इस दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो में अपने भाषण के दौरान पूरी दुनिका ध्यान अपनी ओर खिंचा। प्रबोवो सुबिआंतो ने अपने भाषण की शुरुआत और अंत संस्कृत के अभिवादनों के साथ किया। उन्होंने सभी देशों को आपसी दुश्मनी भूलाकर एकजुटता का संदेश दिया।
प्रबोवो सुबिआंतो ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में भाषण दिया। इस दैरान उन्होंने दुनिया के विश्व के नेताओं का अभिवादन करते हुए “ओम स्वास्तिअस्तु” कहा, जिसका उपयोग इंडोनेशिया में हिंदू-बहुल बाली द्वीप में किया जाता है। इस शब्द का मतलब “आप धन्य और सुरक्षित रहें”। इसके अलावा उन्होंने अपना भाषण “ओम शांति शांति, शांति ओम” के साथ-साथ अन्य धर्मों के मंत्रों के साथ खत्म किया।
दुनिया को दिया एकजुटता का संदेश
प्रबोवो सुबिआंतो ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए कहा कि, मुस्लिम, यहूदी, ईसाई, हिंदू, बौद्ध, और सभी धर्मों को मानने वाले लोगों को एक परिवार की तरह एक साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा इंडोनेशिया इस नजरिए को वास्तविकता में परिवर्तित करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
VIDEO | New York: Indonesian President Prabowo Subianto concluded his speech at the UN by saying, “Wassalamu’alaikum warahmatullahi wabarakatuh, Shalom, Om Shanti Shanti Shanti Om. Namo Budhaya. Thank you very much.”#UNGA80 (Source: Third Party) (Full video available on PTI… pic.twitter.com/LiNTWX70O3 — Press Trust of India (@PTI_News) September 24, 2025
सुबिआंतो ने अपने भाषण के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संयुक्त राष्ट्र पर किए गए उन हमलों का भी जवाब दिया। जिसमें ट्रंप ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र के पास ताकत होने के बाद भी बस वह एक मूकदर्शक बना रहता है। उन्होंने कहा आजादी के लिए उनके संघर्ष और बीमारी, भूख और गरीबी को दूर करने की लड़ाई में संयुक्त राष्ट्र इंडोनेशिया के साथ खड़ा था और उसे महत्वपूर्ण सहायता दी। सुबिआंतो ने कहा कि यहां लिए गए फैसलों ने इंडोनेशिया को अंतरराष्ट्रीय वैधता दी।
यह भी पढ़ें: दुनिया के लिए चेतावनी! इस रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के खौफनाक प्लान का हुआ खुलासा, मच सकती है तबाही
बिना नाम लिए ट्रंप पर साधा निशाना
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने अमेरिका या ट्रंप का नाम लिए बिना जमकर उनकी आलोचना की। उन्होंने तमाम देशों और संस्थानों दी गई धमकी का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी एक देश पूरे मानव परिवार को धमकी नहीं दे सकता। उन्हें इसे एक गैर जिम्मेदाराना कृत बताया। सुबिआंतो का इशारा ट्रंप द्वारा टैरिफ और अपनी बात मनवाने के लिए विश्व प्रख्यात हावर्ड यूनिवर्सिटी को धमकी देने जैसे मामलों की तरफ था।
