Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप की साउथ कोरिया यात्रा के बीच बढ़ा तनाव, उत्तर कोरिया ने दनादन दागी मिसाइलें, मचा हड़कंप

North Korea Ballistic Missile Test: उत्तर कोरिया ने समुद्र से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। यह टेस्ट ट्रंप की दक्षिण कोरिया यात्रा के बीच क्षेत्रीय तनाव को फिर से हवा दे दी है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 29, 2025 | 11:35 AM

ट्रंप की साउथ कोरिया यात्रा के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइलें, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

APEC Summit 2025:  उत्तर कोरिया ने बुधवार को दावा किया कि उसने समुद्र से सतह पर मार करने वाली नई क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण उस समय किया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कदम उत्तर कोरिया की बढ़ती सैन्य क्षमताओं और परमाणु तैयारी का संकेत माना जा रहा है। इस परीक्षण के बाद क्षेत्र में भू-राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।

उत्तर कोरिया की सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA)’ ने बताया कि मंगलवार को दागी गई मिसाइलों ने देश के पश्चिमी जलक्षेत्र में अपने लक्ष्यों पर सटीक प्रहार किया। एजेंसी ने कहा कि ये मिसाइलें 2 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरती रहीं और सभी निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक प्रहार किया। KCNA की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हथियारों के सफल परीक्षण से देश की परमाणु-सशस्त्र सेना की परिचालन क्षमता और अधिक बढ़ेगी।

जवाब देने के लिए तैयार अमेरिका-दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने पुष्टि की कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उन्होंने पहले से ही इन गतिविधियों का पता लगा लिया था। बयान में कहा गया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया दोनों देश मिलकर उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे का प्रभावी जवाब देने के लिए तैयार हैं।

इस बीच, ट्रंप ने इस परीक्षण को लेकर कोई गंभीर चिंता व्यक्त नहीं की। जापान से दक्षिण कोरिया के लिए उड़ान भरते समय ‘एयर फोर्स वन’ विमान में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि किम जोंग उन तो दशकों से मिसाइलें दागते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब भी उत्तर कोरियाई नेता से मुलाकात करने को तैयार हैं।

APEC  की बैठकें के दौरान होनी है मुलाकात

ट्रंप की दक्षिण कोरिया यात्रा के दौरान ग्योंगजू में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ उनकी बैठक होनी है। यहां एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) की बैठकें चल रही हैं। ट्रंप की इस यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी उनकी मुलाकात तय है। हालांकि, दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात की कोई आधिकारिक योजना नहीं है।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान-अफगानिस्तान शांति वार्ता फेल, इन मुद्दों पर तैयार नहीं हुआ तालिबान, PAK ने दी सख्त चेतावनी

बता दें कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का भी परीक्षण किया था, जिनमें नई हाइपरसोनिक तकनीक इस्तेमाल की गई थी। लगातार हो रहे ये परीक्षण यह दर्शाते हैं कि उत्तर कोरिया अपनी सैन्य शक्ति और तकनीकी क्षमता को लगातार आगे बढ़ा रहा है। क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

North korea missile test trump south korea visit apec 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2025 | 11:33 AM

Topics:  

  • America
  • APEC
  • Donald Trump
  • North Korea
  • South Korea
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पाकिस्तान-अफगानिस्तान शांति वार्ता फेल, इन मुद्दों पर तैयार नहीं हुआ तालिबान, PAK ने दी सख्त चेतावनी

2

फेल हुआ US का गुप्त ऑपरेशन, मादुरो के पायलट को खरीदने में लगा था अमेरिका, सीक्रेट मिशन का खुलासा

3

दक्षिण कोरिया पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप, APEC समिट में लेंगे हिस्सा, चीन व कोरिया से अहम डील की उम्मीद

4

ब्राजील के रियो में ड्रग माफिया और पुलिस के बीच भीषण जंग, हेलिकॉप्टर से अटैक… चारों तरफ बिछी लाशें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.