24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
Lebanon Ceasefire Violation: इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच सीजफायर लागू होने के 24 घंटों के भीतर ही दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमला हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, फोटो (IANS)
Israel Air Strike Lebanon Ceasefire Violation: सीजफायर के पहले ही दिन तनाव लेबनान और इजरायल के बीच शुक्रवार को प्रभावी हुए युद्धविराम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शनिवार को आई रिपोर्टों के अनुसार, सीजफायर लागू होने के महज 24 घंटों के भीतर ही दक्षिणी लेबनानी शहर सज्द के पास जबल अल-रफी क्षेत्र में इजरायली वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की है। इस हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है।
नईम कासिम ने दी खुली चेतावनी
इस हमले के बाद हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने अल-मनार टीवी के माध्यम से कड़ा संदेश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि संगठन पर हमला जारी रहता है, तो हिज्बुल्लाह पूरी ताकत और हथियारों के साथ इजरायल का मुकाबला करेगा। कासिम ने कहा कि मौत की धमकियां उनके सदस्यों का हौसला नहीं तोड़ सकतीं और इजरायल को लेबनान की जमीन के अंतिम हिस्से तक से पीछे हटना ही होगा।
‘अमेरिकी-इजरायली अभियान’ का आरोप
अपने संबोधन में कासिम ने वर्तमान समय को लेबनान के लिए ‘सबसे खतरनाक दौर’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश के भविष्य को निशाना बनाने वाला एक अमेरिकी-इजरायली अभियान है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इजरायल न केवल लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में भी बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
BLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
निर्मल पुर्जा समेत 5 पर्वतारोहियों के शव एयरलिफ्ट करके स्कार्दू लाए गए, सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी
Taiwan Drills: चीन से जंग की आहट! सायरन बजते ही बुलेटप्रूफ गाड़ी से बंकर में छिपे देश के राष्ट्रपति
‘Mojtaba Khamenei से बात करना बेहद मुश्किल’, सुप्रीम लीडर से मुलाकात के बाद बोले पेजेश्कियान
सीजफायर की शर्तों पर संशय
गौरतलब है कि यह युद्धविराम शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4:00 बजे से प्रभावी हुआ था। हिज्बुल्लाह के संसदीय गुट के सदस्य इब्राहिम अल-मूसावी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे समझौते का सम्मान तभी तक करेंगे, जब तक इजरायल इसकी शर्तों का पालन करता है। हालांकि, सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद हुए हमले ने इस शांति समझौते की स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
तबाही के भारी आंकड़े
लेबनान के पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों ने लेबनान में भारी तबाही मचाई है। इन हमलों में अब तक कुल 3,980 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12,001 लोग घायल हुए हैं। हिज्बुल्लाह ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की अपील की है।
