Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री रवाना हुईं रूस, दक्षिण कोरिया का आरोप- किम जोंग उन ने यूक्रेन के खिलाफ भेजे हजारों सैनिक

उत्तर कोरिया और रूस की दोस्ती दिन ब दिन गहराती जा रही है। वहीं आज यानी मंगलवार को उत्तर कोरिया ने कहा कि उसके शीर्ष राजनयिक रूस की यात्रा कर रहे हैं। यह रूस के साथ उसके गहराते रिश्ते का एक और संकेत है।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Oct 29, 2024 | 12:15 PM

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन

Follow Us
Close
Follow Us:

सियोल: उत्तर कोरिया और रूस की दोस्ती दिन ब दिन गहराती जा रही है। वहीं आज यानी मंगलवार को उत्तर कोरिया ने कहा कि उसके शीर्ष राजनयिक रूस की यात्रा कर रहे हैं। यह रूस के साथ उसके गहराते रिश्ते का एक और संकेत है। इस बीच प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया और पश्चिमी देशों ने आरोप लगाया है उत्तर कोरिया रुस की मदद करने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में रूस के युद्ध में मदद के लिए अपने हजारों सैनिकों को भेजा है। फिलहाल, उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने कहा कि विदेश मंत्री चोई सोन हुई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रूस के लिए रवाना हुआ। हालांकि इसमें यात्रा के उद्देश्य का जिक्र नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:-भारत-चीन सीमा विवाद: पीछे हटे भारतीय सैनिक, रूस ने जारी किया वीडियो

सम्बंधित ख़बरें

डोनाल्ड ट्रंप से यूरोप का मोह भंग! रूस से सीधे बातचीत की तैयारी में EU, मेलोनी ने पुतिन को लेकर दिया बड़ा बयान

कोरियाई सीमा पर युद्ध का अलार्म! उत्तर कोरिया ने मार गिराया दक्षिण कोरियाई ड्रोन, किम की धमकी से बढ़ा तनाव

रूस से नाराज भारत? परमाणु अटैक पनडुब्बी के कारण समझौते से पीछे खींचे अपने पैर

अमेरिका को सीधी चुनौती! समंदर में BRICS का शक्ति प्रदर्शन, रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास

चोई की यात्रा की घोषणा से कुछ समय पहले अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने रूस में लगभग 10,000 सैनिक भेजे हैं। जिनके अगले कुछ सप्ताहों के भीतर यूक्रेन के युद्धक्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है।

दक्षिण कोरियाई और पश्चिमी नेताओं ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है उत्तर कोरिया की संलिप्तता यूक्रेन में रूस की आक्रामकता को बढ़ाने में सहायक हो सकती है। बदले में रूस उत्तर कोरिया को ऐसी प्रौद्योगिकी प्रदान कर सकता है, जो उसके परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम से पैदा खतरे को बढ़ा सकती है।

पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि कुछ उत्तर कोरियाई सैनिक पहले ही यूक्रेन के करीब पहुंच चुके हैं। माना ये भी जा रहा है कि वे कुर्स्क सीमा क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। जहां रूस यूक्रेनी घुसपैठ को पीछे धकेलने के लिए संघर्ष कर रहा है।

ये भी पढ़ें:-रूस ने कहा- कजान में BRICS समिट से ‘नए रचनात्मक एजेंडे’ के निर्माण का मिला संकेत

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक येओल ने सोमवार को यूरोपीय संघ (EU) आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और नाटो यानी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के महासचिव मार्क रूट के साथ टेलीफोन पर बातचीत में दक्षिण कोरिया का खुफिया आकलन साझा किया कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को अनुमान से अधिक तेजी से” युद्धक्षेत्रों पर तैनात किया जा सकता है।

यून के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने उत्तर कोरिया और रूस के बीच अवैध आदान-प्रदान की निगरानी और उसे रोकने के उद्देश्य से यूरोपीय देशों की सरकारों के साथ निकट समन्वय का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:-अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप के अतिवादी से तंज से तंग आईं कमला हैरिस, IQ टेस्ट की दी चुनौती

उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के दावों को शुरू में नकारने के बाद उत्तर कोरिया और रूस ने एक अस्पष्ट रुख अपनाया है, जिसमें कहा गया है कि उनका सैन्य सहयोग अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप है। हालांकि उन्होंने रूस में उत्तर कोरियाई सेना की मौजूदगी को सीधे तौर पर स्वीकार नहीं किया है। (एजेंसी)

North korea foreign minister visit to russia south korea alleges kim jong un sent ukraine thousands soldiers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2024 | 12:13 PM

Topics:  

  • North Korea
  • Russia
  • South Korea

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.