नाइजीरिया ब्लास्ट: पीठ पर बच्चे को बांधकर महिला हमलवार ने किया विस्फोट, 18 लोगों की मौत, 42 घायल
नाइजीरिया लगातार एक के बाद एक धमाके से दहल उठा है। हमलावरों ने शादी समारोह और अस्पताल को निशाना बनाया। दो आत्मघाती हमले में 18 लोग मारे गए, जबकि 42 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- Written By: साक्षी सिंह
धमाके की प्रतीकात्म फोटो
कानो: नाइजीरिया में एक के बाद एक आत्मघाती हमला हो रहा है। लागातार दो आत्मघाती हमलों से नाइजीरिया दहल उठा है। एक हमला शादी समारोह के बीच और दूसरा हमला अस्पताल में किया गया, जिसमें 18 लोग मारे गए और 42 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि हमले और हमले में घायलों की संख्या अलग-अलग सोर्स से अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं।
दाे हमले में 18 लोगों की मौत
नाइजीरिया में एक हमला पूर्वोत्तर नाइजीरिया में हुआ। आपातकालीन सेवा के मुताबिक, हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 19 गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की जानकारी आपातकालीन सेवाओं ने शनिवार को दी।
सम्बंधित ख़बरें
नाइजीरिया में एक के बाद एक कई बम धमाके, दर्जनों लोगों की मौत, 200 से ज्यादा बुरी तरह घायल- VIDEO
Nigeria Blast: नाइजीरिया की मस्जिद में नमाज के दौरान भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत
इस देश में छाया मातम, दर्दनाक हादसे में 17 बच्चों की गई जान; जानें पूरा मामला
नाइजीरिया में 17 वाहनों को टक्कर मारने के बाद गैसोलीन टैंकर में हुआ ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत, 10 घायल
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, नाइजीरिया के ग्वोजा शहर में तीन धमाके हुए। इनमें से एक में, एक महिला हमलावर ने अपनी पीठ पर एक बच्चे को बांधकर एक शादी समारोह के बीच में विस्फोट कर दिया।
शादी समारोह और अस्पताल निशाना
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैमरून के सीमावर्ती शहर में हुए अन्य हमलों में एक अस्पताल और पहले हुए शादी समारोह में हुए विस्फोट के पीड़ितों के अंतिम संस्कार को निशाना बनाया गया। बोर्नो राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के के मुताबिक, हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए।
