इस देश में छाया मातम, दर्दनाक हादसे में 17 बच्चों की गई जान; जानें पूरा मामला
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक इस्लामिक स्कूल में आग लगने से कम से कम 17 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने गुरुवार को इस घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के कारणों..
- Written By: अमन उपाध्याय
आग की सांकेतिक फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक इस्लामिक स्कूल में भीषण आग लगने से देशभर में मातम छा गया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 17 बच्चों की जान चली गई। घटना के बाद राष्ट्रपति ने गहरी चिंता व्यक्त की और मामले की जांच के आदेश दिए। वहीं, आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने आग लगने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
नाइजीरिया के जम्फारा राज्य के कौरा नमोदा जिले में स्थित एक इस्लामिक स्कूल में बुधवार को भीषण आग लग गई। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, घटना के समय स्कूल में लगभग 100 बच्चे मौजूद थे। इस हादसे में कम से कम 17 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल अभी तक हादसे का खुलासा नहीं हो पाया है।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
हालांकि बताया जा रहा है कि स्कूल के भीतर रखी लकड़ियों के ढेर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इस हादसे पर नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और देशभर के स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि नाइजीरिया में स्कूलों में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
इसके पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं
नाइजीरिया में स्कूलों में आग लगने की घटनाओं ने पूरे देश में चिंता पैदा कर दी है। इससे पहले भी एक स्कूल में आग लगने की घटना हो चुकी है। बीते महीने, अबुजा के बाहरी इलाके में एक स्कूल में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट हुआ था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए थे।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
सरकार की विफलता को इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, क्योंकि वह 2014 में लागू की गई “सुरक्षित स्कूल पहल” के तहत सुरक्षा उपायों को पूरी तरह से लागू नहीं कर पाई। राष्ट्रपति टीनूबू ने विनियामक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुरक्षा उपायों के पालन को सुनिश्चित करें।
जनवरी में हुआ था विस्फोट
इस साल जनवरी में नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में एक भीषण गैसोलीन टैंकर विस्फोट हुआ, जिसमें 70 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नाइजर प्रांत के सुलेजा इलाके के पास हुआ, जहां कुछ लोग एक टैंकर से दूसरे ट्रक में गैसोलीन ट्रांसफर करने के लिए जेनरेटर का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे भारी तबाही मच गई।
