Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाइजीरिया में 17 वाहनों को टक्कर मारने के बाद गैसोलीन टैंकर में हुआ ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत, 10 घायल

दक्षिण नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर फटने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा दक्षिण पूर्वी राज्य एनुगु में एनुगु-ओनिट्शा एक्सप्रेसवे पर हुआ...

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 26, 2025 | 05:46 PM

नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर में हुआ ब्लास्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अबूजा: दक्षिण नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर फटने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। नाइजीरिया के संघीय सड़क सुरक्षा कोर ने शनिवार शाम एक बयान में कहा कि दुर्घटना दक्षिण पूर्वी राज्य एनुगु में एनुगु-ओनिट्शा एक्सप्रेसवे पर हुई। यहां गैसोलीन से भरे एक टैंकर ने 17 वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद भीषण आग लग गई। घटना के बाद राहत कार्य जारी है।

सेफ्टी कोर बचाव टीमों के प्रवक्ता ओलुसेगन ओगुंगबेमिड ने बताया कि “झुलसकर मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।” दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए जबकि बचाव कर्मचारियों ने तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया। माल परिवहन के लिए कुशल रेलवे प्रणाली के अभाव के कारण, अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में अधिकांश प्रमुख सड़कों पर घातक ट्रक दुर्घटनाएं आम बात हैं।

कुछ दिन पहले भी हुआ था ब्लास्ट

बता दें कि उत्तर-मध्य नाइजीरिया में नाइजर राज्य के सुलेजा क्षेत्र के पास इस महीने की शुरुआत में एक ऐसा ही ब्लास्ट हुआ था। यहां एक गैसोलीन टैंकर ब्लास्ट में 98 लोग की मौत हो गई थी। यह हादसा गैसोलीन को एक टैंक से दूसरे टैंक में भरने के दौरान हुआ था।

सुलेजा क्षेत्र में गैसोलीन निकालने के लिए काफी मजदूर व अन्य लोग मौजूद थे, तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। इसके बाद अफरातफरी मच गई। इसके बाद अधिकारियों ने गिरे हुए टैंकरों से गैसोलीन निकालने और मौत का कारण बनने वाली अन्य प्रथाओं के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया।

विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सरकारी नीति को संप्रेषित करने वाली संस्था नेशनल ओरिएंटेशन एजेंसी के महानिदेशक लैनरे इस्सा-ओनिलू ने शनिवार को सुलेजा क्षेत्र के करीब एक कार्यक्रम में कहा कि “गैसोलीन टैंकर हादसों से लोगों की जान नहीं जाती।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

18 people died in nigeria gasoline tanker explosion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2025 | 05:46 PM

Topics:  

  • Nigeria Blast

सम्बंधित ख़बरें

1

Nigeria Blast: नाइजीरिया की मस्जिद में नमाज के दौरान भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.