कांपते हुए कदम और हाथ में हथकड़ी… न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश हुए मादुरो, बोले- ‘मैं बेगुनाह हूं’
Maduro New York Court: वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में उन्होंने खुद को निर्दोष बताया।
- Written By: अमन उपाध्याय
न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश हुए मादुरो, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Nicolas Maduro Court Appearance: वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैनहैटन की फेडरल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस भी अदालत में मौजूद रहीं। दोनों पर ड्रग तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं।
कोर्ट परिसर से सामने आई तस्वीरों में मादुरो हथकड़ियों में नजर आए। सशस्त्र अमेरिकी अधिकारियों की निगरानी में उन्हें अदालत भवन में लाया गया। यह पेशी उस सनसनीखेज कार्रवाई का हिस्सा रही जिसमें शनिवार तड़के अमेरिका की विशेष सैन्य इकाइयों ने कराकास स्थित मादुरो के आवासीय परिसर पर कार्रवाई कर उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद दोनों को सीधे अमेरिका लाया गया।
मैं पूरी तरह निर्दोष हूं
न्यूयॉर्क की अदालत में 92 वर्षीय जज एल्विन के. हेलरस्टीन ने कार्यवाही की अध्यक्षता की। स्थानीय समयानुसार, दोपहर 12:01 बजे मादुरो को नीली जेल यूनिफॉर्म में कोर्टरूम में लाया गया। उन्होंने अपने वकील से हाथ मिलाया और अनुवाद के लिए हेडसेट लगाए। इसके बाद उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को भी अदालत में पेश किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
सुनवाई के दौरान मादुरो लगातार नोट्स लेते रहे। उन्होंने जज से अपने नोट्स अपने पास रखने की अनुमति मांगी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अभियोजन पक्ष ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। मादुरो ने आरोपों पर ‘नॉट गिल्टी’ की दलील दी और कहा, ‘मैं बेगुनाह हूं, मैं आज भी अपने देश का राष्ट्रपति हूं।’ हालांकि जज ने उन्हें बयान सीमित रखने के निर्देश दिए।
खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया
सिलिया फ्लोरेस ने भी अनुवादक के माध्यम से सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया। अदालत ने दोनों की दलीलों को आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया।
कोर्ट ने मादुरो को अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। फिलहाल वह ड्रग्स और हथियारों से जुड़े मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। निकोलस मादुरो की ओर से मशहूर अमेरिकी ट्रायल वकील बैरी पोलैक पैरवी कर रहे हैं जबकि उनकी पत्नी की तरफ से व्हाइट कॉलर मामलों के विशेषज्ञ मार्क डॉनेली पेश हुए।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला! बलूचिस्तान के बाजार में रिमोट IED ब्लास्ट, कई लोग घायल
कार्रवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं
इस बीच वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मादुरो की गिरफ्तारी के बाद उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। चीन और ईरान ने अमेरिका से मादुरो की तत्काल रिहाई की मांग की है, जबकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी इस मुद्दे पर चर्चा प्रस्तावित है।
