Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निकोलस मादुरो लगातार तीसरी बार बने वेनेजुएला के राष्ट्रपति, विरोध और अंतर्राष्ट्रीय आलोचना के बीच ली शपथ

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को अपने नए कार्यकाल के लिए शपथ ली। यह शपथग्रहण अमेरिका और अन्य देशों की आलोचनाओं और देश में विरोध प्रदर्शन के बीच हुआ।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 11, 2025 | 02:26 PM

निकोलस मादुरो , फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

कराकस: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। यह शपथग्रहण अमेरिका और अन्य देशों की आलोचनाओं और देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच हुआ। मादुरो पर विपक्षी नेताओं ने पिछले चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने विधायिका में शपथ ली और इसे वेनेजुएला की शांति और संप्रभुता की जीत बताया। मादुरो ने कहा, “मैं लोगों से आया हूं और उन्हीं का ऋणी हूं।”

शपथग्रहण के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। समारोह में 10 देशों के नेता शामिल हुए, जबकि अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय संघ ने मादुरो सरकार के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए।

राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए एक बड़ी जीत

मादुरो ने वेनेजुएला के विधान भवन में शपथ ली और एक जोशीला भाषण भी दिया। शपथग्रहण समारोह के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शपथग्रहण के मौके पर आसपास की गलियों और पास के एक प्लाजा में लोगों की भारी भीड़ जमा थी, जिनमें से कई ने मादुरो के समर्थन में टी-शर्ट पहन रखी थी। मादुरो ने अपने विरोधियों और अमेरिका में उनके समर्थकों पर उनके शपथ ग्रहण को ‘‘विश्व युद्ध” में बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण को रोकने में उनके दुश्मनों की विफलता वेनेजुएला की शांति और राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए “एक बड़ी जीत” है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे न तो अमेरिका की सरकार ने राष्ट्रपति बनाया है, न ही लातिन अमेरिका की साम्राज्यवाद समर्थक सरकारों ने। मैं लोगों के बीच से आता हूं, मैं लोगों का हूं और मुझे शक्ति इतिहास और लोगों से मिलती है। मैं लोगों का ऋणी हूं।”

सत्ता हथियाने का आरोप सड़कों पर विरोध प्रदर्शन

सैकड़ों वेनेजुएलावासियों ने बृहस्पतिवार को मादुरो पर सत्ता हथियाने का आरोप लगाते हुए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा लेकिन इसके खत्म होने के बाद, पूर्व सांसद मारिया कोरिना मचाडो के सहयोगियों ने कहा कि उन्हें सुरक्षा बलों द्वारा कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। सरकार ने मचाडो को चुनाव लड़ने से रोक दिया था। वह बृहस्पतिवार को मादुरो के खिलाफ रैली में शामिल होने के लिए महीनों तक छुपने के बाद बाहर आईं।

उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और आरोप लगाया कि नेशनल गार्ड्स के जवानों ने उनके काफिले पर गोलियां चलाईं और जब वह एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थीं तब खींचकर ले गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने उन्हें बताया कि वे उन्हें जेल ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके मोटरसाइकिल चालक के पैर में गोली लगी है।

अंतरराष्ट्रीय संकट पैदा करने के लिए फर्जी खबरें

मचाडो ने कहा कि लेकिन जेल ले जाने के दौरान रास्ते में, सुरक्षा गार्ड का मन बदल गया और उन्होंने हिरासत में लिए जाने से इनकार करते हुए जीवन के प्रमाण के रूप में एक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए मजबूर किया। वहीं मादुरो के समर्थकों ने विपक्षी गुट पर अंतरराष्ट्रीय संकट पैदा करने के लिए फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया। सरकारी टीवी ने कहा कि 10 राष्ट्राध्यक्षों ने मादुरो के शपथग्रहण समारोह में भाग लिया।

विदेश की अन्य खबरों को पढ‍़ने के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि दुनिया भर की बहुत सी सरकारों ने मादुरो के जीत के दावों को खारिज किया है। ​मादुरो के बढ़ते अलगाव को रेखांकित करने के लिए, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को 20 से अधिक अधिकारियों पर नये प्रतिबंधों के समन्वित दौर की घोषणा की और उन पर वेनेजुएला के लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। इनमें उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, निर्वाचन अधिकारी, वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री शामिल हैं।

अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों का सामना

अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने वेनेजुएला की “गंभीर मानवीय आपात स्थिति” का हवाला देते हुए 600,000 वेनेजुएला प्रवासियों को अमेरिका में रहने की मंजूरी देने वाली विशेष अनुमति को 18 महीने के लिए बढ़ा दी। प्रशासन ने अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों का सामना करने के लिए मादुरो और गृहमंत्री डियोसाडो कैबेलो की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर कर दी और रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैडरिनो पर 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नया इनाम घोषित किया।

मादुरो के प्रतिद्वंद्वी एडमंडो गोंजालेज ने डोमिनिकन गणराज्य से सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो जारी किया जिसमें, उन्होंने नवीनतम प्रतिबंधों का हवाला देते हुए, वेनेजुएला के “लोकतांत्रिक मित्रों” को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला का माहौल सुरक्षित होने पर वह अपने देश लौटेंगे।

प्रमुख विरोधियों पर चुनाव लड़ने से अधिकारियों द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने के बाद मादुरो के 2018 के पुनर्निर्वाचन को व्यापक रूप से एक दिखावा बताते हुए खारिज कर दिया गया था। वेनेजुएला के विपक्षी गुट ने पिछले साल मादुरो पर मतदान में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Nicolas maduro became the president of venezuela for the third consecutive time took oath amid protests and international criticism

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 12:42 PM

Topics:  

  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

चीन दौरे पर पीएम गए अकेले… SCO सम्मेलन से विदेश मंत्री ने क्यों बनाई दूरी, आखिर क्या थी वजह?

2

‘फैमिली बिजनेस के लिए पाकिस्तान पर मेहरबान’, पूर्व अमेरिकी NSA ने खोल दी ट्रंप की पोल

3

पाकिस्तान के लिए बुरा सपना बना अगस्त का महीना, 10 साल में सबसे ज्यादा 143 आतंकवादी हमले

4

PM मोदी के जाते ही पाक तिकड़ी से मिले जिनपिंग, चीन के साथ मिलकर क्या खिचड़ी पका रहे शरीफ और मुनीर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.