आरोपी महिला (फोटो- सोशल मीडिया)
New Zealand: न्यूजीलैंड से एक दिल दहला देनी वाली खबर समाने आई है। यहां एक अदालत एक महिला को अपने ही बच्चों को जान से मारने का दोषी करारा दिया है। महिला पर आरोप है कि वो अपने 6 6 और आठ साल के दो बच्चों को सूटकेस में बंद करके विदेश चली गई थी। जहां वो नाम बदलकर रह रही थी।
जानकारी के मुताबिक घटना 2018 की है जिसका खुलासा 2022 में तब हुए जब एक स्टोर में पड़ा सूटकेस जब खोला गया तो बच्चों के कंकाल मिले। स्थानिय मीडिया ने बताया कि महिला अपने बच्चों को सूटकेस में बंद करके साउथ कोरिया चली गई थी और वहां अपना नाम बदलकर रह रही थी। नवंबर 2022 में जब मामले का खुलासा हुआ तब उसे कोरिया से प्रत्यर्पित कर दिया गया।
न्यूजीलैंड की नागरिक ली का दर्दनाक मामला कोर्ट में सुनकर जज भी भावुक हो उठे। ली के पति का निधन 2017 में हो गया था, जिसके बाद दो छोटे बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर आ गई। सुनवाई के दौरान ली ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों को जहर देकर सूटकेस में बंद कर दिया था।
बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में दलील दी कि पति की मौत के बाद ली गहरे सदमे में थीं। उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी और उन्हें सही-गलत का होश नहीं रहा। इसी कारण उन्होंने बच्चों की हत्या कर खुदकुशी करने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: नींद में सो रहे थे लोग… तभी अचानक बरसी मौत, स्थानीय विधायक ने खोली पाक सेना की पोल, मचा हड़कंप
ऑनलाइन निलामी में बिका सूटकेस
बताया गया कि ली अपना सामान एक लॉकर में रखकर साउथ कोरिया चली गई थीं। 2022 में आर्थिक तंगी के चलते वह लॉकर का किराया नहीं चुका पाईं। इसके बाद सामान की ऑनलाइन नीलामी हुई। खरीदार ने सूटकेस खोलते ही अंदर बच्चों के कंकाल देख पुलिस को सूचना दी। अदालत ने ली को दोषी करार दे दिया है। हालांकि अदालत ने अभी तक उनकी सजा का ऐलान नहीं किया है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। जिसमें सजा का ऐलान किया जाएगा। न्यूजीलैंड के कानून के अनुसार हत्या के दोषी को उम्रकैद हो सकती है, और कम से कम 10 साल पूरे होने से पहले परोल नहीं मिलती।