न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के घर पर बमबारी की कोशिश, ग्रेसी मेंशन के बाहर हिंसक झड़प, दो संग्दिध गिरफ्तार
Mayor Mamdani Residence Attack: न्यूयॉर्क में मेयर ममदानी के आवास के बाहर कथित बम हमले की कोशिश के बाद दो संदिग्ध गिरफ्तार। घटना विरोधी समूहों की झड़प के दौरान हुई, छह हिरासत में।
- Written By: अक्षय साहू
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Attack on Mayor Mamdani Residence: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास ग्रेसी मंशन के बाहर कथित बम हमले की कोशिश के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के अनुसार, घटना के दौरान बरामद डिवाइस एक कांच के जार में काले टेप से लिपटा हुआ था, जिसमें नट-बोल्ट, स्क्रू और फ्यूज भी जुड़े हुए थे।
यह घटना उस समय हुई जब विरोधी समूहों के बीच झड़प बढ़ गई और स्थिति हिंसक हो गई। पुलिस ने बताया कि इस झड़प में कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रमुख संदिग्धों के रूप में 18 वर्षीय अमीर बालत और 19 वर्षीय इब्राहिम निक की पहचान हुई है।
नट बम से हमले की साजिश
अमेरिकी मीडिया द्वारा जारी एक वीडियो में देखा गया कि एक संदिग्ध ने बम जैसा डिवाइस दूसरे व्यक्ति को सौंपा, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई की। NYPD के मुताबिक, डिवाइस एक कांच के जार में लिपटा हुआ था और इसके अंदर नट, बोल्ट, स्क्रू और फ्यूज थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि डिवाइस में वास्तव में कोई विस्फोटक था या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
इस घटना का तात्कालिक कारण दो विरोधी समूहों के बीच बढ़ी हुई हिंसा थी। एंटी-इस्लाम प्रदर्शन का आयोजन राइट-विंग इन्फ्लुएंसर जेक लैंग ने किया था, जिसमें बड़ी संख्या में काउंटर-प्रोटेस्टर्स भी शामिल हुए थे। रमजान के महीने में इस प्रदर्शन का माहौल और भी संवेदनशील हो गया। इस दौरान दो संदिग्ध डिवाइसों को जलाकर फेंके जाने की घटनाएं भी सामने आईं।
जांच में जुटी न्यूयार्क पुलिस
NYPD की कमिश्नर जेसिका एस. टिश ने बताया कि दोनों डिवाइस फुटबॉल के आकार के थे और फिलहाल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि गवाहों ने आग की लपटें और धुआं देखा जब यह वस्तु हवा में उड़ते हुए पुलिस बैरियर से टकराई और कुछ फीट की दूरी पर खुद ही बुझ गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इन उपकरणों में विस्फोटक थे या नहीं।
यह भी पढ़ें: ‘UK कभी हमारा साथी था, अब जरूरत नहीं’… डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर को सरेआम धमकाया
मेयर ममदानी और उनकी पत्नी सुरक्षित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद मेयर जोहरान ममदानी और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं। मेयर के प्रवक्ता ने जेक लैंग द्वारा आयोजित प्रदर्शन को “घृणित और इस्लामोफोबिक” बताते हुए कहा कि यह घटना उन खतरों की याद दिलाती है, जिनका सामना मेयर और उनके परिवार को अक्सर करना पड़ता है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने भी स्थिति पर ध्यान दिया और कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन नफरत और हिंसा के लिए शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना का किसी अंतरराष्ट्रीय संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।
