Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इजरायल के पीएम नेतन्याहू की मौत? सोशल मीडिया पर इस वायरल VIDEO ने मचाया तहलका, जानें क्या है सच्चाई

Benjamin Netanyahu: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बेंजामिन नेतन्याहू का एक संदिग्ध '6 उंगलियों' वाला एआई वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा और सेहत को लेकर पूरी दुनिया में अटकलें तेज हो गई हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 14, 2026 | 06:45 PM

बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Netanyahu Six Fingers Video: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण महायुद्ध अब एक रहस्यमयी मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले 15 दिनों से जारी इस जंग के बीच अब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया है। नेतन्याहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा तैयार किया गया है।

6 उंगलियों का रहस्य

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर हजारों यूजर्स ने दावा किया है कि इजरायल सरकार द्वारा जारी हालिया वीडियो में नेतन्याहू के एक हाथ में 6 उंगलियां दिखाई दे रही हैं। एआई तकनीक की एक आम खामी यह है कि वह इंसानी हाथों और उंगलियों को सटीक रूप से नहीं बना पाती, जिसे ‘सिक्स फिंगर डिफेक्ट’ कहा जाता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या नेतन्याहू जीवित हैं या वे कहीं छिप गए हैं?। कई अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने सवाल उठाया है कि इजरायल को अपने प्रधानमंत्री का एआई-जनरेटेड भाषण जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी और नेतन्याहू पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं देखे गए हैं?।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान में महंगाई का ‘महाविस्फोट’, पेट्रोल-डीजल के 20% दाम बढ़े; 26वीं बार IMF की शरण में पड़ोसी देश

ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर पर इजरायल का भीषण प्रहार, मिलिट्री सैटेलाइट और खुफिया लैब पूरी तरह तबाह

मिडिल ईस्ट में शांति की पहल: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, बोले- इजरायल-लेबनान में कराएंगे समझौता

ईरान ने UAE को दी आखिरी वार्निंग! तुरंत छोड़ें अमेरिकी ठिकाने और बंदरगाह, कभी भी हो सकता है बड़ा हमला

BREAKING: LATEST VIDEO RELEASED BY THE ISRAELI GOVERNMENT SHOWS THAT IT WAS AI GENERATED BECAUSE NETANYAHU HAS 6 FINGERS Is Netanyahu dead? pic.twitter.com/5wYFt6OZIn — Sulaiman Ahmed (@ShaykhSulaiman) March 13, 2026

ईरान में नेतृत्व परिवर्तन और तनाव

इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले से हुई थी जिसमें ईरान के शीर्ष नेता आयातुल्ला अली खामेनेई और उनकी शीर्ष नेतृत्व टीम के मारे जाने का दावा किया गया है। अब उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई ने कमान संभाली है। हालांकि, इजरायल का दावा है कि मुज्तबा भी हमले में घायल हुए हैं, क्योंकि उनके द्वारा जारी हालिया संदेश में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें:- ईरान ने UAE को दी आखिरी वार्निंग! तुरंत छोड़ें अमेरिकी ठिकाने और बंदरगाह, कभी भी हो सकता है बड़ा हमला

There is no getting away from the fact that the video purporting to be Netanyahu 🇮🇱 is AI influenced Why has a man who basks in murder, lies & propaganda not been seen in public for days? Certainly the less the world sees of this monster the better.https://t.co/Rlj11EDBtD — Howard Beckett (@BeckettUnite) March 13, 2026

भारत पर युद्ध का सीधा असर

इस अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का सीधा असर भारत की रसोई और बाजार पर भी दिखने लगा है। युद्ध के कारण भारत में एलपीजी (LPG) गैस की भारी किल्लत पैदा हो गई है। मुंबई के पास बदलापुर जैसे इलाकों में होटलों में चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ गई है। इतना ही नहीं, मुंबई के ड्रायफ्रूट मार्केट में भी युद्ध के कारण कीमतों में उछाल आया है और किसानों को हल्दी व केले के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। इस बीच, रूस और चीन ने अपने मित्र देश ईरान की मदद के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं जिससे युद्ध की दिशा बदलती नजर आ रही है।

Netanyahu ai video six fingers israel iran war rumors india gas shortage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2026 | 06:45 PM

Topics:  

  • Benjamin Netanyahu
  • Viral Video
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.