महारानी का रास्ता रोका…पीठ पर हाथ रखा, Trump की ब्रिटेन की रानी के साथ किया ऐसा काम, मच गया बवाल- VIDEO
King Charles US Visit: व्हाइट हाउस में Trump के व्यवहार पर विवाद खड़ा हो गया है, जहां वायरल वीडियो में वे महारानी कैमिला को नजरअंदाज कर खुद हाथ मिलाते दिखाई दिए, जिससे प्रोटोकॉल पर बहस छिड़ गई।
- Written By: अक्षय साहू
ट्रंप ने ब्रिटेन की महारानी कैमिला प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Queen Camilla Protocol Breach: ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी महारानी कैमिला इस समय व्हाइट हाउस में अमेरिका के मेहमान के तौर पर मौजूद हैं। ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को अपना दोस्त बताते हुए उसकी तारीफ भी की, लेकिन इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर ट्रंप को विवादों में डाल दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई अमेरिकी अधिकारी ब्रिटिश महारानी से औपचारिक मुलाकात के लिए लाइन में खड़े थे। महारानी कैमिला अपने पति किंग चार्ल्स के साथ वहां पहुंचीं और प्रोटोकॉल के अनुसार एक-एक कर मंत्रियों से हाथ मिला रही थीं। इसी दौरान अचानक राष्ट्रपति ट्रंप आगे बढ़ गए और स्थिति बदल गई।
महारानी की जगह ट्रंप ने मंत्रियों से मिलाया हाथ
करीब 23 सेकंड का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखता है कि ट्रंप ने मंत्रियों से मुलाकात के क्रम को बीच में रोकते हुए सीधे हाथ मिलाना शुरू कर दिया, जबकि महारानी कैमिला कुछ देर के लिए पीछे खड़ी रह गईं। इसी दृश्य को लेकर कुछ लोगों ने इसे शाही प्रोटोकॉल का उल्लंघन और ब्रिटिश महारानी के प्रति असम्मानजनक व्यवहार बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
Tokyo School Fire: जापान की राजधानी टोक्यो के स्कूल में भीषण आग, 330 लोगों को किया गया रेस्क्यू,10 लोग घायल
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
जालना के स्कूल में ‘सर तन से जुदा’ गाने पर बच्चों से कराया कराया डांस, लहराई तलवारें, प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR
गुरुद्वारे में बुजुर्ग सिख जोड़े की गोली मारकर हत्या; पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
Trump cuts in front of Queen Camilla to shake some hands pic.twitter.com/Oa4wRpk72x — MeidasTouch (@MeidasTouch) April 29, 2026
सोशल मीडिया पर एक और दृश्य पर भी चर्चा हो रही है, जिसमें ट्रंप ने मुलाकात के दौरान कैमिला की पीठ पर हाथ रखा हुआ दिखाई दिया। इस हावभाव को भी कुछ आलोचकों ने अनुचित बताया है, क्योंकि ब्रिटिश शाही परंपरा के अनुसार महारानी को आमतौर पर बिना अनुमति स्पर्श नहीं किया जाता।
सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे लोग
अमेरिका और ब्रिटेन दोनों देशों में इस वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे केवल अनौपचारिक व्यवहार मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे राजकीय शिष्टाचार के खिलाफ बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Trump Approval Rating: ट्रंप के लिए ईरान युद्ध बना मुसीबत! घटती लोकप्रियता के बीच बाइडेन का पलड़ा भारी
लोग सोशल मीडिया पर इस बात पर भी आश्चर्य जता रहे हैं कि इतने उच्च स्तर की राजकीय मुलाकात में ऐसा दृश्य कैसे देखने को मिला। फिलहाल यह वीडियो चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है। जहां कुछ लोग डोनाल्ड ट्रंप के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसे एक समान्य घटना बता रहे हैं।
