Nepal News: सुशीला कार्की कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों को मिली जगह, राष्ट्रपति भवन में आज लेंगे शपथ

Nepal Sushila Karki cabinet: नेपाल की अंतरिम सरकार की मुखिया सुशीला कार्की ने मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए पांच नए चेहरों को मंत्री पद दिया है। इन सभी का शपथ ग्रहण समारोह आज राष्ट्रपति भवन में...
india-welcomes-sushila-karki-led-interim-government-in-nepal-hopes-for-peace-and-stability
सुशीला कार्की (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nepal Interim Government: नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को अपनी अंतरिम सरकार का विस्तार करते हुए पांच नए चेहरों को शामिल किया है। इनके शामिल होने के बाद कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्की की अनुशंसा पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, संगीता कौशल मिश्रा, जगदीश खरेल और मदन परियार को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

आज राष्ट्रपति भवन में इन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। सूत्रों के मुताबिक, अनिल कुमार सिन्हा को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, पुन को शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, मिश्रा को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय, खरेल को सूचना एवं संचार मंत्रालय और परियार को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही अब मंत्रिपरिषद की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इनमें प्रधानमंत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने अभी भी कई अहम विभाग अपने पास रखे हुए हैं।

कौन किस मंत्रालय की कमान संभालेगा

जानकारी के अनुसार, डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थीं और मंत्री बनने का रास्ता साफ करने के लिए रविवार को अपने पद से इस्तीफा भी दे चुकी हैं। शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की बागडोर महावीर पुन को मिलेगी, जो राष्ट्रीय आविष्कार केंद्र के अध्यक्ष हैं। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश खरेल को संचार, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपे जाने का प्रस्ताव है। वह इमेज मीडिया ग्रुप में न्यूज हेड रह चुके हैं। इसके अलावा, कृषि मंत्रालय का नेतृत्व मदन परियार करेंगे, जबकि उद्योग और भूमि सुधार मंत्रालय का प्रभार पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा को दिया गया है। इस तरह अंतरिम प्रधानमंत्री समेत कैबिनेट में अब तक कुल नौ मंत्री शामिल हो चुके हैं। कई अहम मंत्रालय अभी भी सुशीला कार्की के पास ही हैं।

GEN-Z के विरोध के चलते गिर गई थी सरकार

12 सितंबर को सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी ली। इससे पहले केपी शर्मा ओली की सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ GEN-Z के नेतृत्व में हुए जनविरोध प्रदर्शनों के चलते गिर गई थी। इसके बाद की राजनीतिक अस्थिरता का अंत कार्की के अंतरिम पीएम बनने से हुआ।

आम चुनाव तक जारी रहेगा अंतरिम मंत्रिमंडल

पदभार संभालते ही कार्की ने कुलमा घीसिंग को ऊर्जा, जल संसाधन और भौतिक योजना मंत्री, रमेश्वर खनल को वित्त मंत्री और ओम प्रकाश आर्यल को गृहमंत्री बनाया। यह अंतरिम सरकार आगामी आम चुनाव तक कार्य करेगी, जो 5 मार्च को निर्धारित हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com