- Hindi News »
- World »
- Nepal Is In Turmoil Over Demand For A Hindu Nation Sword Hanging Over Former King
हिंदू राष्ट्र की मांग पर नेपाल में उबाल, काठमांडू में कर्फ्यू, पूर्व राजा पर लटकी तलवार; जानें क्या है ताजा अपडेट
Nepal Violence Update: नेपाल में राजशाही शासन की बहाली की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। पूर्व राजा के समर्थक इस मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़प में अब तक दो लोगों की मौत हुई।
- Written By: अमन उपाध्याय

नेपाल में बवाल, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: शुक्रवार को नेपाल में अचानक हुए हंगामे ने देश में हलचल मचा दी। राजधानी में ‘राजा आओ, देश बचाओ’ और ‘हमें राजशाही वापस चाहिए’ जैसे नारों की गूंज सुनाई देने लगी, जिससे राजशाही शासन की मांग जोर पकड़ने लगी। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पें होने लगीं, जिससे हालात धीरे-धीरे पूरे देश में बिगड़ने लगे।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को आपातकालीन बैठक बुलानी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राजा ज्ञानेंद्र की संभावित गिरफ्तारी पर चर्चा हो रही है।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में वे सुरक्षा प्रमुखों से पूर्व राजा ज्ञानेंद्र की गिरफ्तारी से पहले और बाद में होने वाले प्रभावों पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं, सीपीएन-माओवादी के नेता पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ ने चेतावनी दी है कि नेपाली जनता और राजनीतिक दलों की सहनशीलता को उनकी कमजोरी न समझा जाए।
सम्बंधित ख़बरें
रात के अंधेरे के बजाय दिन के उजाले में क्यों दहला तेहरान? क्या है इजरायल-US का ‘सरप्राइज’ प्लान?
ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे! तेहरान पर हमले के बाद ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया, बोले- किसी भी हाल में…
इजराइल-ईरान युद्ध के बीच भारत की बड़ी चेतावनी… इजराइल में भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी
निकलने के लिए तैयार रहो…पाक-अफगानिस्तान जंग के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट, एडवाइजरी जारी
सड़कों पर नेपाली सेना तैनात
शुक्रवार को राजशाही समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद काठमांडू की सड़कों पर नेपाली सेना को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, तिनकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
दो लोगों की हुई मौत
नेपाली दंगा पुलिस ने राजा के समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस, पानी की बौछार और लाठीचार्ज का सहारा लिया। पुलिस प्रवक्ता दिनेश कुमार आचार्य के अनुसार, इस घटना में दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक प्रदर्शनकारी और एक पत्रकार शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक पत्रकार की मृत्यु तब हुई जब उनके घर में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने एक निजी घर और एक वाहन में आग लगा दी, जिससे तीन पुलिसकर्मियों सहित कुल 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
दुकानों में लूटपाट की गई लूटपाट
नेपाल में राजशाही समर्थकों ने भारी उपद्रव किया। तिनकुने क्षेत्र में एक घर में आग लगा दी गई, जबकि पत्थरबाजों ने एक राजनीतिक दल के कार्यालय पर हमला किया। कई गाड़ियों को जला दिया गया और दुकानों में लूटपाट मचाई गई। विरोध प्रदर्शन के बाद, काठमांडू के कुछ इलाकों में रात 10 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया, जिससे हालात संभालने के लिए पूर्वी काठमांडू में सेना तैनात करनी पड़ी।
Nepal is in turmoil over demand for a hindu nation sword hanging over former king
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा
Mar 01, 2026 | 05:00 AM15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन? जानिए किस देश ने लिए बड़ा फैसला
Mar 01, 2026 | 03:52 AMकागज पर समानता या हकीकत में इंसाफ? Zero Discrimination Day पर जानें वो अधिकार जो देते हैं सुरक्षा कवच
Mar 01, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 1 March: रविवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग, मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग
Mar 01, 2026 | 12:05 AMजीतकर भी पराजित हुआ पाकिस्तान! श्रीलंका की हार और पड़ोसियों का खेल खत्म, न्यूजीलैंड को मिला सेमीफाइनल का टिकट
Feb 28, 2026 | 11:54 PMDhurandhar 2 vs Toxic Clash: ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, नोट करें ले तारीख
Feb 28, 2026 | 11:50 PMDhurandhar 2 Runtime: धुरंधर 2 का रनटाइम पहले पार्ट से होगा लंबा, रणवीर सिंह की फिल्म बनेगी और भी ग्रैंड
Feb 28, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM














