भारत vs श्रीलंका के बीच आज तीसरा ODI, सीरीज बचाने उतरेंगी भारत की टीम, ये हो सकते है प्लेइंग 11

भारत आज श्रीलंका के खिलाफ आज अपना तीसरा ODI खेलने उतरेगी। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद अब श्रीलंका वनडे सीरीज जीतने की मंशा से मैदान में उतरेगी। वहीं भारतीय टीम सीरीज को अपने हाथ से जाने से रोकने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
India vs Sri Lanka
भारत बनाम श्रीलंका (सौजन्य-एक्स)
Updated on

कोलंबो: भारत आज श्रीलंका के खिलाफ आज अपना तीसरा ODI खेलने उतरेगी। भारत और श्रीलंका के बीच मैच आज आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच टाय हुआ था। तो वहीं दूसरे मैच में हार का सामना करने के बाद अब या तो भारत इस मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम 11 को मैदान में उतारेगा या फिर छह महीने बाद होने वाले अगले बड़े आईसीसी टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए प्रयोग करना।

पिछले 27 साल से श्रीलंका भारत के खिलाफ खेले गए एक भी वनडे मैच की सीरीज अपने नाम नहीं कर पाया है। इसलिए श्रीलंका की टीम आज का मुकाबला अपने नाम कर सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगा। आज का मुकाबला एक और कम स्कोर वाला मुकाबला होने की उम्मीद है, जिसमें स्पिनरों को मदद मिलेगी। दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम सुहावना रहने की संभावना है।

भारत की तैयारी

आज भारत की टीम मैच जीतने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। गौतम गंभीर की अगुआई वाले नए कोचिंग स्टाफ के लिए हार एक बड़ा झटका होगी, क्योंकि उन्हें एक ऐसी टीम विरासत में मिली है जिसने एक साल से भी कम समय पहले भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेट का प्रदर्शन किया था। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद वे अपने दो हफ्तों के श्रीलंका दौरे को ऐसे नोट पर खत्म नहीं करना चाहेंगे, जहां अपने प्रदर्शन के लिए उनके पास जवाबों से ज़्यादा सवाल हों।

यह भी पढ़ें- 

मैच से पहले रोहित शर्मा मंगलवार को प्रैक्टिस के लिए आए जरूर, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की। दूसरी ओर, ऋषभ पंत ने नेट पर स्पिनरों के खिलाफ गेंद को थोड़ा घुमाया। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और केएल राहुल ने काफी लंबे समय तक खेले। प्रैक्टिस के दौरान न तो मोहम्मद सिराज और न ही अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की।

श्रीलंका की तैयारी

श्रीलंका इस सीरीज़ में अभी तक कोई भी मैच नहीं हारा है। इसलिए श्रीलंका के रविवार को खेली गई टीम 11 के साथ ही खेलने की संभावना है। डुनिथ वेलालेज को बल्लेबाजी क्रम में ऑर्डर में पहले खेलते मिल सकते है।

संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका की संभावित टीम 11: अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जनिथ लियानागे, कुसल मेंडिस, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।

भारत की संभावित टीम 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे/ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, खलील अहमद।

Navbharat Live
navbharatlive.com