10 नोट के 12 दावेदार…PAK में कंगाली की हद पार! संसद में गिरे पैसों के लिए भिड़े सांसद, देखें VIDEO

Pakistan News: कर्ज और महंगाई से जूझते पाकिस्तान की संसद में 5 हजार के नोट गिरने पर 12 सांसदों ने दावा कर दिया, जिससे स्पीकर अयाज सादिक समेत पूरा सदन हंसी से गूंज उठा।
national-assembly-lost-cash-12-members-step-forward-in-pakistan
पाकिस्तान संसद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Parliament Funny Video: पाकिस्तान गले तक कर्ज में डूबा हुआ है, इसी बीच वहां कि संसद में एक ऐसा मजेदार हादसा हुआ जिसे  देखकर कोई हैरान रह गया। संसद के अंदर जमीन पर एक सांसद के पैसे गिर गए थे, पाँच हजार के दस नोट। जब स्पीकर अयाज सादिक ने ये नोट उठाकर सभी से पूछा कि ये पैसे किसके हैं, तो जो हुआ, उसे देखकर पूरे हॉल में हँसी फैल गई।

दरअसल, स्पीकर अयाज सादिक के पूछने पर संसद में मौजूद 12 सांसदों ने एक साथ दावा किया कि ये पैसे उनके हैं। स्पीकर ने देखा कि 10 नोट थे और 12 लोग दावा कर रहे थे। यह देखकर सब हंसने लगे। स्पीकर ने मजाक करते हुए कहा, यह किसी के पैसे गिर गए हैं, लेकिन 12 हाथ खड़े हो गए हैं। पैसे तो इतने नहीं हैं जितने लोग हैं। इसके बाद सभी सांसद हंसी में झूम उठे।

IMF ने दी 1.2 अरब डॉलर के कर्ज मंजूरी

इस मजेदार घटना के बीच, पाकिस्तान के लिए एक और अहम खबर सामने आई। पाकिस्तान को फिर से IMF से कर्ज मिल गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान के लिए 1.2 अरब डॉलर के कर्ज की मंजूरी दी है। यह राशि IMF की एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी के तहत 7 अरब डॉलर में से 1 अरब डॉलर और रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी के तहत 20 करोड़ डॉलर है।

पाकिस्तान के कर्ज को मंजूरी देते हुए आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक नाइजल क्लार्क ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में आई बाढ़ के बावजूद अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने पाकिस्तान सरकार की सराहना की, जिन्होंने बाढ़ पीड़ितों को जरूरी सहायता दी और राजकोषीय संतुलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए गंभीर प्रयास किए।

अर्थिक स्थिती में सुधार की उम्मीद

आईएमएफ की ताजा किश्त से पाकिस्तान को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वास्तविक सुधारों को जल्द लागू नहीं किया गया, तो यह राहत लंबे समय तक स्थिर आर्थिक सुधारों में नहीं बदल पाएगी। आईएमएफ ने पाकिस्तान को तीसरी किश्त दी है, जबकि पाकिस्तान अभी तक पहले लिए गए कर्ज का ब्याज भी चुका नहीं पाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com