Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 अमेरिकी वैज्ञानिकों की मौत से हड़कंप, कई अब भी लापता, एलियंस से कनेक्शन या कुछ और?

US Scientists Death: अमेरिकी अंतरिक्ष और रक्षा वैज्ञानिकों की संदिग्ध मौतों और गायब होने की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इन मामलों की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 19, 2026 | 02:47 PM

डोनाल्ज ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US Top Scientists Disappearance: अमेरिका में स्पेस, डिफेंस और दूसरे ग्रहों पर जीवन से जुड़े वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और लापता होने की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इन घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिलसिले की पहली घटना जुलाई 2023 में सामने आई थी। तब नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के भौतिक वैज्ञानिक माइकल डेविड हिक्स की 30 जुलाई 2023 को मौत हो गई थी। हालांकि, उनकी मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है।

चीन, रूस और ईरान की भूमिका पर शक

मिसौरी से रिपब्लिकन सांसद एरिक बर्लिसन ने इन घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से वैज्ञानिकों के गायब होने के मामलों पर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उनका मानना है कि ये घटनाएं वैज्ञानिकों की गोपनीय एयरोस्पेस, रक्षा और यूएफओ से जुड़ी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच से संबंधित हो सकती हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इसमें चीन, रूस या ईरान की भूमिका हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

चारों तरफ धुंए का गुबार…मलेशिया में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जले 200 से अधिक घर, सामने आया खौफनाक VIDEO

Iran 28 फरवरी से बंद अपना एयरस्पेस चार चरणों में खोलेगा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मिलेगी राहत।

ईरान के पास तैनात US युद्धपोतों पर भोजन का भारी संकट, नौसेना ने तस्वीरें जारी कर दी अपनी सफाई

यह शर्मिंदगी भरा लेकिन…व्हाइट हाउस में बर्गर मंगाने पर Trump का अजीबोगरीब बयान, कहा- राजनीति के लिए जरूरी

बर्लिसन के मुताबिक, कुछ वैज्ञानिक बिना कोई सुराग छोड़े गायब हो गए हैं। इनमें वायुसेना के मेजर जनरल विलियम मैक्कलैंड का नाम भी शामिल है, जो फरवरी 2026 में लापता हो गए थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया जांच का आदेश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन घटनाओं को “गंभीर मामला” बताते हुए कहा कि लापता या मृत वैज्ञानिक बेहद महत्वपूर्ण थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जाएगा कि इन सभी मामलों के बीच कोई संबंध है या नहीं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि प्रशासन FBI और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इन मामलों की गहन जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर संभावित कड़ी की जांच की जाएगी और नई जानकारी सामने आने पर साझा की जाएगी।

अब कितने वैज्ञानिकों की हो चुकी है मौत

इस बीच, कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। नोवार्टिस के शोधकर्ता जेसन थॉमस दिसंबर 2025 में लापता हो गए थे, जिनका शव मार्च 2026 में एक झील से बरामद हुआ। एमआईटी के प्रोफेसर नूनो लौरेइरो की दिसंबर 2025 में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लॉस अलामोस के पूर्व कर्मचारी एंथनी चावेज मई 2025 से लापता हैं, जबकि मेलिसा कैसियस और मोनिका जैसिंटो रेजा भी 2025 में अलग-अलग समय पर गायब हो गईं।

इसके अलावा, नासा से जुड़े शोधकर्ता फ्रैंक माइवाल्ड की जुलाई 2024 में मौत हो गई थी। वहीं, खगोल भौतिक विज्ञानी कार्ल ग्रिलमायर की फरवरी 2026 में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरकारी ठेकेदार स्टीवन गार्सिया भी अगस्त 2025 से लापता हैं।

यह भी पढ़ें- Ukraine के सुपरमार्केट में गोलीबारी, बंदूकधारी ने 6 लोगों की हत्या की, पुलिस ने मार गिराया 

जांच के लिए एजेंसियां सक्रिय

इन घटनाओं की कड़ी और संभावित कारणों को लेकर जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि ये सभी घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या महज संयोग हैं, लेकिन अमेरिकी सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: अमेरिका और नासा से जुड़े मामलों में जांच क्यों शुरू हुई?

    Ans: स्पेस और NASA से जुड़े वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और गुमशुदगी के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने जांच के आदेश दिए।

  • Que: किन देशों की भूमिका पर शक जताया गया है?

    Ans: रिपब्लिकन सांसद एरिक बर्लिसन ने आशंका जताई कि इन घटनाओं में चीन, रूस या ईरान शामिल हो सकते हैं, क्योंकि वैज्ञानिक संवेदनशील जानकारी तक पहुंच रखते थे।

  • Que: जांच में कौन-कौन सी एजेंसियां शामिल हैं?

    Ans: व्हाइट हाउस के अनुसार FBI सहित कई एजेंसियां मामलों की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये घटनाएं आपस में जुड़ी हैं या नहीं।

Mysterious deaths disappearances us space defense scientists trump investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 07:08 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • NASA
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.