म्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों में ब्लास्ट से 45 लोगों की मौत, चीनी बॉर्डर के पास मची भारी तबाही
Myanmar Building Explosion: म्यांमार के नामखाम में खनन के लिए रखे जेलिग्नाइट विस्फोटकों में हुए भीषण धमाके ने 45 से अधिक लोगों की जान ले ली। इस हादसे में 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
म्यांमार में भीषण धमाका, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Myanmar Building Explosion Namkham Township: पूर्वोत्तर म्यांमार के नामखाम टाउनशिप में एक इमारत में रखें विस्फोटकों के फटने से कम से कम 45 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण धमाका रविवार दोपहर के करीब कौंगटुप गांव में हुआ। स्थानीय बचाव कर्मियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना ने न केवल इमारत को मलबे में तब्दील कर दिया, बल्कि आसपास के रिहायशी इलाकों में भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
45 से अधिक लोगों की मौत
इस हादसें में मरने वालों का आंकड़ी लगातार बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम तक घटनास्थल से 46 शव बरामद किए जा चुके थे, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स तो मरने वालों की संख्या 50 से 55 के बीच बता रही हैं।
धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी चपेट में आने से 74 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए टाउनशिप अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए अभी भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
सहयोगी देशों को पीट हेगसेथ की दो टूक, सैन्य ताकत बढ़ाने की दी सलाह, क्या दुनिया में होने वाला है कुछ बड़ा?
परमाणु समझौते पर गालिबाफ की ट्रंप को दो टूक चेतावनी, बोले- ईरानी अधिकारों पर समझौता मंजूर नहीं
क्या चीन की मिसाइल से गिरा अमेरिकी F-15 विमान? ईरान में हुए हादसे पर बड़ा खुलासा, ट्रंप प्रशासन में खलबली
कैसे हुआ धमाका?
शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि घमाका उस जगह पर हुआ जहां खनन कार्यों और चट्टानों को तोड़ने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री ‘जेलिग्नाइट’ जमा करके रखी गई थी। जेलिग्नाइट एक ऐसा पदार्थ है जिसका इस्तेमाल पत्थर की खदानों में किया जाता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए या समय बीतने के साथ यह अस्थिर हो जाए, तो इसमें अनायास विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है।
MASSIVE EXPLOSION IN MYANMAR KILLS AT LEAST 45
A huge blast tore through a building used to store mining explosives in Myanmar, killing at least 45 people.
Rescuers say the death toll is likely to climb as they search through the rubble.#Europost pic.twitter.com/8S24XEs85R — EuroPost Agency (@EuroPostAgency) May 31, 2026
विद्रोही गुट TNLA का नियंत्रण
जिस इलाके में यह धमाका हुआ है, वह वर्तमान में ता’आंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) के नियंत्रण में है। यह विद्रोही गुट म्यांमार की सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है और ‘थ्री ब्रदरहुड अलायंस’ का सदस्य है। TNLA ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर स्वीकार किया है कि उनके आर्थिक विभाग ने खनन और पत्थर की खदानों में उपयोग के लिए यह जेलिग्नाइट जमा करके रखा था। फिलहाल समूह इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर इतने सुरक्षित माने जाने वाले भंडार में विस्फोट कैसे हुआ।
यह भी पढ़ें:- दंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
चीनी बॉर्डर के पास 100 से अधिक घर तबाह
नामखाम टाउनशिप भौगोलिक रूप से चीनी सीमा से मात्र 3 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। धमाके की गूंज सीमा पार तक सुनी गई और इससे आसपास के लगभग 100 से अधिक घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। चीन के सरकारी प्रसारक CCTV ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कई रिहायशी मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
