Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिगरेट पीने से रोकती थी बेटी, मां ने गला घोंटकर मार डाला

Crime News: पाकिस्तान के बहावलपुर में सिगरेट पीने से रोकने पर मां ने 16 साल की बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मां-बेटी में अक्सर लड़ाई होती थी।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Dec 24, 2025 | 11:19 AM

पाकिस्तान में बेटी की हत्या।

Follow Us
Close
Follow Us:

Mother Killed Daughter: पाकिस्तान के बहावलपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बस्ती सोकर इलाके में रहने वाली महिला ने अपनी 16 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मां-बेटी के बीच धूम्रपान को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते मां ने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

आरोपी मां की पहचान 45 वर्षीय नबीला अहमद के रूप में हुई है। नबीला और उसकी बेटी आयशा के बीच अक्सर धूम्रपान को लेकर झगड़ा हुआ करता था। आयशा को मां का सरेआम सिगरेट पीना पसंद नहीं था। वह अपनी मां को हमेशा ऐसा करने से रोका-टोका करती थी। शनिवार की रात को भी इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद नबीला ने गुस्से में आकर अपनी नाबालिग बेटी का गला घोंटकर जान ले ली।

बेटी की हत्या कर आरोपी मां हो गई थी फरार

बेटी की हत्या करने के बाद नबीला मौके से फरार हो गई थी। बाद में जब परिवार के सदस्य ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने नबीला की तलाश शुरू की। उसके दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों के यहां छापे मारे गए। इसके बाद कुछ पता नहीं लगने पर उसके मोबाइल का लोकेशन ट्रैक किया गया। घंटों बाद उसका मोबाइल ऑन हुआ और पुलिस को उसके लोकेशन का पता चला। पुलिस की एक टीम मौके पर रवाना हुई। उस स्थान पर काफी छानबीन के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीमों ने घटनास्थल से सबूत जमा किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में पाक सेना का अत्याचार: एक ही परिवार के 4 सदस्यों का अपहरण, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

जून में भी आया था ऐसा मामला

इस साल जून में भी पाकिस्तान में एक ऐसा मामला सामने आया था। अपर चित्राल की रहने वाली एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर की उसके रिश्तेदार ने ही हत्या कर दी थी। सना यूसुफ नामक यह 17 वर्षीय इनफ़्लूएंसर बहुत मशहूर टिकटॉक स्टार और कंटेंट क्रिएटर थी। सना के रिश्तेदार ने गोली मार कर उसकी जान ले ली थी।

Mother strangled her daughter to death for trying to stop her from smoking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 11:19 AM

Topics:  

  • Crime
  • Crime News
  • Pakistan
  • Pakistan News

सम्बंधित ख़बरें

1

बेंगलुरु में पत्नी ने भेजा तलाक का नोटिस, पति ने गोली मारकर कर दी हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर

2

बलूचिस्तान में पाक सेना का अत्याचार: एक ही परिवार के 4 सदस्यों का अपहरण, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

3

आकाश एनजी मिसाइल का ट्रायल सफल, एक साथ कई टारगेट को बनाएगी निशाना, उड़ जाएगी पाकिस्तान-चीन की नींद

4

बांग्लादेश से बलूचिस्तान तक… भारत के पड़ोस में क्यों बिगड़ते जा रहे हालात? आंकड़े कर देंगे हैरान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.