Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

म्यांमार में यागी तूफान की वजह से आई भीषण बाढ़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत, मदद को आगे आया भारत

म्यांमार इन दिनों प्राक‍ृतिक आपदा की मार को सह रहा है। म्यांमार में यागी तूफान की वजह से आई बाढ़ में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हालांकि यागी तूफान के चपेट में न सिर्फ म्यांमार बल्कि वियतनाम और लाओस भी है। इन देशों की मदद के लिए भारत आगे आया है।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 16, 2024 | 09:55 AM

म्यांमार में बाढ़ की दशा स्थिति फोटो क्रेडिट: @Weathermonitors

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: म्यांमार इन दिनों प्राक‍ृतिक आपदा की मार को सह रहा है। म्यांमार में यागी तूफान की वजह से आई बाढ़ में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हालांकि यागी तूफान के चपेट में न सिर्फ म्यांमार बल्कि वियतनाम और लाओस भी है। इन देशों की मदद के लिए भारत आगे आया है।

म्यांमार में सत्तारूढ़ सेना के प्रवक्ता जा मिन टुन ने रविवार को बताया कि इस आपदा में 113 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 64 लोग लापता हैं। बीबीसी के मुताबिक, स्थानीय रिपोर्टों की मानें तो मौतों का आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकती है।

ये भी पढ़ें:-Earthquake in Canada: कनाडा में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, म्यांमार में तीन लाख बीस हजारी से भी ज्यादा लोगों को अस्थायी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी है। भारत ने वियतनाम, लाओस और म्यांमार को यागी तूफान के प्रभाव से निपटने में मदद पहुंचाने के लिए रविवार को सद्भाव अभियान के तहत जरूरी राहत सामग्री भेजी।

यागी तूफान के प्रभाव से निपटने के लिए मदद

इस साल एशिया का सबसे शक्तिशाली तूफान बताए जा रहे यागी के प्रभाव से म्यांमा, लाओस और वियतनाम के कई हिस्से भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। दक्षिण चीन सागर में उठे इस तूफान के प्रभाव से एक सप्ताह पहले भूस्खलन की घटनाएं हुई जिसके कारण वियतनाम में 170 से अधिक और म्यांमा में 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।

Hundreds of villagers flee severe #floods near #Myanmar’s remote capital #Naypyidaw pic.twitter.com/hZnpCCEDBr

— Mizzima News (@MizzimaNews) September 13, 2024

वियतनाम को 10 लाख अमेरिकी डॉलर

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभियान सद्भाव भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अनुरूप आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन क्षेत्र में मानवीय सहायता और आपदा राहत में योगदान देने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। भारत ने वियतनाम को 10 लाख अमेरिकी डॉलर और लाओस को एक लाख अमेरिकी डॉलर की मानवीय राहत सहायता भेजी है।

10 टन राहत सामग्री भेजी गई म्यांमार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि राशन, कपड़े और दवाइयों समेत 10 टन राहत सामग्री नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा से म्यांमार भेजी गई है। भारतीय वायु सेना के एक सी-17 सैन्य परिवहन विमान ने लाओस में 10 टन राहत सामग्री पहुंचाई, जबकि वियतनाम को 35 टन सहायता भेजी जा रही है।

India launches #OperationSadbhav.

Demonstrating our solidarity with the people affected by Typhoon Yagi, India is dispatching aid to Myanmar, Vietnam and Laos.

➡️ 10 tons of aid including dry ration, clothing and medicines left for 🇲🇲 onboard @indiannavy INS Satpura today.… pic.twitter.com/ooR0ipnxqI

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 15, 2024

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, भारत ने अभियान सद्भाव शुरू किया है। तूफान यागी से प्रभावित लोगों के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए, भारत म्यांमा, वियतनाम और लाओस को सहायता भेज रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सूखा राशन, कपड़े और दवाइयों सहित 10 टन सहायता आज भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा से म्यांमार भेजी गई।

ये भी पढ़ें:-डोनाल्ड ट्रंप के पास एक बार फिर हुई फायरिंग, फ्लोरिडा में बाल-बाल बचे पूर्व राष्ट्रपति

विदेश मंत्री ने कहा कि वायुसेना का विमान वियतनाम के लिए 35 टन सहायता लेकर जा रहा है जिसमें जल शोधन सामग्री, पानी के कंटेनर, कंबल, रसोई के बर्तन, सौर लालटेन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लाओस के लिए 10 टन सहायता भेजी जा रही है जिसमें जेनसेट, जल शुद्धिकरण सामग्री, स्वच्छता सामग्री, मच्छरदानी, कंबल और ‘स्लीपिंग बैग’ शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने तूफान यागी के कारण आई बाढ़ के मद्देनजर आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘अभियान सद्भाव’ शुरू किया है।

More than 100 people died in in myanmar by yagi storm india started campaign sadbhavna to help

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2024 | 09:55 AM

Topics:  

  • Myanmar

सम्बंधित ख़बरें

1

सेना ने म्यांमार बॉर्डर पर चलाया ऑपरेशन, ड्रोन हमले में ULFA का सीनियर लीडर ढेर

2

म्यांमार में बौद्ध मठ पर भीषण हवाई हमला, 23 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

3

चुनाव जीतीं पर फिर भी नहीं बन सकीं राष्ट्रपति, जानिए क्यों टूटा म्यांमार की ‘आयरन लेडी’ आंग सान सू की का सपना?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.