- Hindi News »
- World »
- Bullets Firing Near Donald Trump In Florida Intelligence Service Says He Is Completely Safe
डोनाल्ड ट्रंप के पास एक बार फिर हुई फायरिंग, फ्लोरिडा में बाल-बाल बचे पूर्व राष्ट्रपति
फ्लोरिडा में रविवार दोपहर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नजदीक गोलियां चलने की खबर है, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रंप की प्रचार टीम और खुफिया सेवा ने यह जानकारी दी। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह गोलीबारी अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन के उम्मीदवार को निशाना बनाकर की गई थी या नहीं।
- Written By: साक्षी सिंह

डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो- सौ. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: फ्लोरिडा में रविवार दोपहर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नजदीक गोलियां चलने की खबर है, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रंप की प्रचार टीम और खुफिया सेवा ने यह जानकारी दी। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह गोलीबारी अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन के उम्मीदवार को निशाना बनाकर की गई थी या नहीं।
अमेरिका खुफिया सेवा ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और घटना अपराह्न करीब दो बजे की है। इसके मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें:-फ्रांस और इग्लैंड के बीच समुद्र पार करने की कोशिश नाकाम, आठ लोगों की मौत
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को भारी पड़ेगा ईरान से पंगा…US पर मंडराया हथियार खत्म होने का खतरा, होश उड़ा देगी पेंटागन की चेतावनी
ईरान के साथ युद्ध ट्रंप की सबसे बड़ी गलती! ईरानी हमले पर बंटी अमेरिकी जनता, विदेश नीति को लेकर भी नाराजगी
ईरान ने हिंद महासागर की ओर वॉरशिप पर दागी मिसाइलें, IRGC ने ली जिम्मेदारी, कहा- हमले जारी रहेंगे
खामेनेई के मरते ही गद्दी का सपना देखने लगे थे पहलवी, ट्रंप ने खिसका दी पैरों तले जमीन, कहा- नहीं सौंपेंगे कमान
व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों को इस जांच के बारे में जानकारी दे दी गई है और उन्हें इस बारे लगातार ताजा जानकारी दी जाएगी। व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया कि उन्हें यह जानकर राहत मिली है कि ट्रंप सुरक्षित हैं।
पेनसिल्वेनिया में भी हुई थी फायरिंग
इससे पहले, पेनसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को निशाना बनाते हुए एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई थी, जबकि रैली में शामिल एक व्यक्ति मारा गया था और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रंप इस सप्ताहांत में वेस्ट कोस्ट के दौरे से फ्लोरिडा लौटे थे।
फ्लोरिडा घटना की जांच जारी
प्रचार टीम ने इस मामले में तत्काल अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है। एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि जांच की जा रही है और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलियां ट्रंप के वेस्ट पाम बीच गोल्फ कोर्स के पास चलाई गई थीं या मैदान में।
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान को भारत की शिक्षा प्रणाली अपनाने जरूरत, एडीबी ने पड़ोसी देश को दी नसीहत
ट्रंप अक्सर सुबह का समय गोल्फ खेलकर बिताते हैं और दोपहर का भोजन ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब वेस्ट पाम बीच में करते हैं जो राज्य में उनके स्वामित्व वाले तीन क्लबों में से एक है। जुलाई की घटना के बाद ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। न्यूयॉर्क में ट्रंप टावर में उनकी मौजूदगी के दौरान इमारत के बाहर डंप ट्रक खड़े कर दिए जाते हैं और जब वह रैलियों में भाग लेते हैं तो उनके आसपास बुलेटप्रूफ शीशे का घेरा बना दिया जाता है।
Bullets firing near donald trump in florida intelligence service says he is completely safe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका को भारी पड़ेगा ईरान से पंगा…US पर मंडराया हथियार खत्म होने का खतरा, होश उड़ा देगी पेंटागन की चेतावनी
Mar 04, 2026 | 04:49 PM“मांडवगण फराटा बांध में बड़े पैमाने पर जल रिसाव, किसानों में आक्रोश; प्रशासन को तुरंत मरम्मत के निर्देश”
Mar 04, 2026 | 04:46 PMBhandara News: रावणवाड़ी जलाशय में पलटी नाव, नागपुर के पर्यटक की डूबकर मौत
Mar 04, 2026 | 04:42 PMचैत्र का महीना हुआ शुरू, अगले एक महीने न खाएं ये चीजें, जानिए आपके भले की कुछ और जरूरी बातें
Mar 04, 2026 | 04:31 PMसुकड़ी (डाकराम) में ग्राम पंचायत पर दलित परिवार से भेदभाव का आरोप, अतिक्रमण नोटिस को लेकर की कार्रवाई पर सवाल
Mar 04, 2026 | 04:30 PMMiddle East Conflict: अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई गुहार, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दुबई में फंसा बेटा जय
Mar 04, 2026 | 04:27 PMPAK vs BAN: वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, बाबर आजम बाहर; 6 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
Mar 04, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM













