गृहयुद्ध की ओर US! मिनेसोटा में ICE एजेंट ने एक शख्स को सरेआम मारी गोली, ट्रंप सरकार पर ‘तानाशाही’ के आरोप
US Civil War: मिनेसोटा के मिनेपोलिस में फेडरल एजेंटों द्वारा एलेक्स प्रेट्टी की हत्या के बाद भारी हिंसा और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। विपक्षी नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका में विरोध प्रदर्शन के बीच तैनात पुलिस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Minneapolis Violence News In Hindi: अमेरिका का मिनेसोटा राज्य एक बार फिर हिंसा और अशांति की आग में जल रहा है। हाल ही में अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एजेंटों द्वारा 37 वर्षीय एलेक्स प्रेट्टी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद मिनेपोलिस की सड़कों पर अराजकता का माहौल है। स्थानीय नागरिक इसे ट्रंप प्रशासन की ‘तानाशाही’ और ‘फासीवाद’ का संकेत मान रहे हैं।
‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ जैसा नजारा
मिनेसोटा में तैनात फेडरल एजेंटों का व्यवहार विवादों के घेरे में है। चश्मदीदों और वीडियो फुटेज के अनुसार, हेलमेट, गैस मास्क और कैमोफ्लाज वर्दी पहने ये एजेंट सैन्य अंदाज में ऑपरेशन चला रहे हैं। एक चौंकाने वाली घटना में, टीवी माइक पर एक एजेंट को यह कहते सुना गया कि यह सब ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ जैसा ‘कूल’ लग रहा है। इसी मानसिकता के बीच, एजेंटों ने एलेक्स प्रेट्टी को जमीन पर पटका और उन्हें गोली मार दी।
दावों और वीडियो में विरोधाभास
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) का दावा है कि एजेंटों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई क्योंकि प्रेट्टी के पास हैंडगन थी। हालांकि, घटना के वायरल वीडियो से पता चलता है कि प्रेट्टी के हाथ में बंदूक नहीं बल्कि केवल एक फोन था। यह घटना उसी स्थान के पास हुई है जहां कुछ दिन पहले रेनी गुड की हत्या हुई थी और जहां 2020 में जॉर्ज फ्लॉयड की जान गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराएंगे ट्रंप? होर्मुज संकट के बीच $110 के पार पहुंचा कच्चा तेल, दुनिया में हड़कंप
ईरान के ‘शांति प्रस्ताव’ पर ट्रंप के तेवर नरम, लेकिन परमाणु डील पर फंसा पेच; क्या खत्म होगी जंग?
हिंदू होने की वजह से बची कारण बची काश पटेल की जान! हिट लिस्ट में नहीं था नाम, मैनीफेस्टो से खुला राज
DC Mayor Election: वॉशिंगटन मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत को मिला AHC का बहुत भारी समर्थन
ट्रंप की रणनीति और ‘अमेरिकी तबाही’
विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन राज्यों और शहरों को निशाना बना रहे हैं जहाँ डेमोक्रेटिक पार्टी का शासन है और जहां अश्वेत आबादी अधिक है। मिनेसोटा में लगभग 3,000 ICE अफसरों की तैनाती की गई है जो वहां की स्थानीय पुलिस की संख्या से भी अधिक है। ट्रंप की मिनेसोटा से नाराजगी पुरानी है क्योंकि वे यहां लगातार तीन बार चुनाव हार चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने हाल ही में यहां रहने वाली सोमाली आबादी को ‘लो-IQ वाले लोग’ कहकर संबोधित किया था।
यह भी पढ़ें:- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की गंभीर चेतावनी, बोले- 250 साल की आजादी दांव पर, अब चुप न रहें
राजनीतिक प्रतिक्रिया और विरोध
मिनेपोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने सवाल उठाया कि इस ऑपरेशन को रोकने के लिए और कितने अमेरिकियों को अपनी जान गंवानी होगी। वहीं, अमेरिकी सांसद एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज (AOC) ने इसे संविधान की धज्जियां उड़ाना बताया और मांग की कि सीनेट को तत्काल ICE की फंडिंग रोक देनी चाहिए। इतिहासकार गैरेट ग्रैफ ने इस स्थिति की तुलना फासीवाद से करते हुए कहा कि अमेरिका का एक शहर इस समय ‘सीक्रेट पुलिस’ की कैद में जी रहा है।
