अमेरिका-ईरान के बीच 36 का नहीं 47 का आंकड़ा! ट्रंप ने जंग को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- मुझे खुशी है कि…
US-Iran War: राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को पूर्ण विनाश करार दिया, दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, मिसाइलें, ड्रोन और नेतृत्व सब कुछ नष्ट हो चुका है।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump on US-Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को पूर्ण विनाश करार देते हुए तीखा बयान जारी किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका ईरान के आतंकवादी शासन को सैन्य, आर्थिक और हर मोर्चे पर पूरी तरह तबाह कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, मिसाइलें, ड्रोन और नेतृत्व सब कुछ नष्ट हो चुका है।
ट्रंप ने कहा, “हम ईरान के आतंकवादी शासन को पूरी तरह से तबाह कर रहे हैं- सैन्य, आर्थिक और अन्य सभी तरीकों से। अगर आप ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ पढ़ते हैं, तो आपको यह गलतफहमी हो सकती है कि हम जीत नहीं रहे हैं। ईरान की नौसेना अब खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना अस्तित्व में नहीं है, मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सभी चीजें तबाह हो रही हैं, और उनके नेताओं को धरती के नक्शे से मिटा दिया गया है।
अमेरिका के पास असीमित गोला-बारूद
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि, हमारे पास बेजोड़ मारक क्षमता है, असीमित गोला-बारूद है, और हमारे पास काफी समय है। देखिए आज इन पागल और नीच लोगों का क्या हश्र होता है।” उन्होंने कहा कि ईरान पिछले 47 सालों से पूरी दुनिया में बेकसूर लोगों को मारता आ रहा है और अब वह, संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर, इसे खत्म कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीयों की मौत पर माफी मांगने की जगह हेकड़ी दिखा रहा अमेरिका, रुबियो के बयान पर भड़के शशि थरूर, कही ये बात
TMC का बहुत बड़ा फैसला! सायोनी घोष की युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को सौंपी तृणमूल युवा की कमान
G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
US President Donald Trump (@POTUS) posts on Truth Social, “We are totally destroying the terrorist regime of Iran, militarily, economically, and otherwise, yet, if you read the Failing New York Times, you would incorrectly think that we are not winning. Iran’s Navy is gone, their… pic.twitter.com/lP2HfzEeMy — Press Trust of India (@PTI_News) March 13, 2026
ईरानी नौसेना के दर्जनों जहाज खत्म
यह बयान ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के संदर्भ में आया है, जिसमें अमेरिकी सेना ने दावा किया कि ईरान की नौसेना के दर्जनों जहाज डुबो दिए गए हैं, वायु रक्षा प्रणाली और रडार नष्ट हो गए हैं, मिसाइल लॉन्चरों का एक बड़ा हिस्सा तबाह किया गया है, और ड्रोन उत्पादन क्षमता लगभग समाप्त हो गई है। ट्रंप ने इससे पहले भी कहा था कि ईरान की पूरी नौसेना समुद्र तल में है और उनकी वायुसेना भी पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के जवाबी हमले से दहला पाकिस्तान, कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
यह बयान उस वक्त आया जब जंग 14 दिनों से जारी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने वीडियो जारी कर ईरान के नौसैनिक ठिकानों पर हमलों के फुटेज दिखाए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी कहा कि यह जंग हमने शुरू नहीं की, लेकिन ट्रंप के नेतृत्व में हम इसे समाप्त कर रहे हैं।
