-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Massive Fire In The Forest Of West America People Were Rescued From Arizona
पश्चिम अमेरिका के जंगल में लगी भीषण आग, एरिजोना से लोगों को किया गया रेस्क्यू
- Written By: दामिनी सिंह

Fil Pic
अमेरिका: पश्चिमी अमेरिका में गर्म, शुष्क मौसम और हवा चलने के कारण सोमवार को भी कैलिफोर्निया से लेकर न्यू मैक्सिको के कर्मी जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। आग के कारण सैकड़ों लोग अपना घर छोड़ने के लिये मजबूर हो गए हैं। जंगल में आग के कारण एरिजोना में फ्लैगस्टाफ की बाहरी सीमा से सैकड़ों लोगों को एहतियाती तौर पर निकाला गया है।
दमकल कर्मियों को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। रविवार तक किसी भी मकान के आग की चपेट में आने की खबर नहीं थी, हालांकि आग करीब 20 वर्ग किलोमीटर में फैल चुकी थी। करीब डेढ़ महीने पहले यहां लगी आग में दो दर्जन से अधिक घर तबाह हो गए थे। कोनिनो काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता जॉन पैक्सटन ने कहा, ‘यह एकदम उसी भयावह मंजर जैसा है। हम फिर से उसी स्थिति में आ गए हैं और फिर वही सब कर रहे हैं, जो करीब डेढ़ महीने पहले कर रहे थे।’
सम्बंधित ख़बरें
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
धधक रहा यूरोप! फ्रांस और स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा घर, जलकर खाक हुए लाखों हेक्टेयर जंगल
फ्रांस और स्पेन के जंगलों में भड़की भीषण आग, 2 लाख लोग पलायन को मजबूर; स्पेन में पहली बार नेशनल इमरजेंसी
कनाडा के धुएं से जहरीली हुई अमेरिका की हवा, भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने दी भारी टैरिफ लगाने की धमकी
पश्चिमी अमेरिका के कई राज्यों में इस बसंत की शुरुआत में जंगलों में आग लग गई थी, जहां जलवायु परिवर्तन, सूखे जंगल और घास के मैदान के कारण आग तेजी से फैलती है। इस वर्ष अभी तक आग में तबाह हुई जमीन 10 साल के राष्ट्रीय औसत से दोगुने से भी अधिक है। ‘नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर’ के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर जंगल की आग बुझाने वाले 6,200 से अधिक दमकल कर्मी लगभग तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर जंगल में लगी आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। अभी तक 4,408 वर्ग किलोमीटर जमीन आग की घटना में प्रभावित हुयी है। (एजेंसी)
Massive fire in the forest of west america people were rescued from arizona
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PMInternational Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














