- Hindi News »
- World »
- Massive Fire In South Korea Forests 16 Dead 19 Injured Thousands Forced To Leave Their Homes
आग की भयावह घटना में अब तक 16 लोगों की जान गई, 19 घायल; हजारों को छोड़ना पड़ा अपना घर
Wildfires in South Korea: अंडोंग, पड़ोसी काउंटी उइसोंग और सांचोंग, साथ ही उल्सान शहर में आग के कारण 5,500 से अधिक लोगों को अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, जहां आग का प्रभाव सबसे अधिक था।
- Written By: अमन उपाध्याय

दक्षिण कोरिया के जंगलों में भीषण आग, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: दक्षिण कोरिया के दक्षिणी हिस्सों में शुष्क मौसम और तेज़ हवाओं के कारण लगी आग में कम से कम 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, अंडोंग, उइसोंग, सांचोंग और उल्सान जैसे क्षेत्रों में आग भयंकर रूप ले चुकी है, जिसके चलते 5,500 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
दक्षिण-पूर्वी शहरों और कस्बों, विशेष रूप से अंडोंग में, अधिकारियों ने मंगलवार को निवासियों को घर खाली करने का निर्देश दिया। शुष्क हवाओं के कारण कई स्थानों पर आग भड़क उठी, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमें संघर्ष कर रही थीं। इस आग ने अब तक 43,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और 1,300 साल पुराने बौद्ध मंदिर समेत सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया।
16 लोगों की जा चुकी जान
दक्षिण कोरिया तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है। इसके दक्षिणी हिस्से में सेंचियोंग नामक क्षेत्र स्थित है, जो गांजे की पत्तियों के विभिन्न उपयोगों के लिए प्रसिद्ध है, जैसे कपड़े और घरों की छत बनाना। हाल ही में इस इलाके के जंगलों में आग लग गई, जो तेजी से आसपास के क्षेत्रों में फैल गई। अब तक इस आग की चपेट में आकर 16 लोगों की जान जा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
कनाडा के PM मार्क कार्नी का भारत दौरा: मुंबई में करेंगे बिजनेस मीटिंग्स, दिल्ली में PM मोदी से होगी खास चर्चा
अमेरिका-ईरान युद्ध की आहट के बीच जनरल डैन केन की बढ़ी चिंता, खाड़ी क्षेत्र में भारी सैन्य बल तैनात
PM मोदी की इजराइल यात्रा: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और साझा विरासत से मजबूत हुए दोनों देशों के रिश्ते
दो-दो एयरक्राफ्ट कैरियर लेकर ईरान के दरवाजे पर खड़ा US…फिर जनरल डैन को सता रहा किस बात का डर?
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अब तक आग लगभग 16,000 एकड़ में फैल चुकी है, जिससे करीब 5,500 लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य में 9,000 से अधिक कर्मचारी जुटे हुए हैं, साथ ही 100 से ज्यादा हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। हालांकि, तेज़ और शुष्क हवाएं आग के फैलाव को और बढ़ा रही हैं।
दमकल कर्मियों की भी हुई मौत
दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में वीकेंड के दौरान जंगल में भड़की आग के कारण कम से कम चार दमकल कर्मियों की मौत हो गई और 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने आग पर नियंत्रण पाने के लिए सभी संसाधनों को झोंकने का आह्वान किया।
सिम यूई-डेओक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फुटेज में सैनचियोंग के पहाड़ों में आग जलती हुई दिखाई दे रही है. सैनचियोंग में आग शुक्रवार को लगी और तब से 4,150 हेक्टेयर (10,250 एकड़) भूमि जल चुकी है. योनहाप ने कहा कि सैनचियोंग काउंटी में आग पर 70 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है।
Massive fire in south korea forests 16 dead 19 injured thousands forced to leave their homes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी
Feb 26, 2026 | 11:56 PMजिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम
Feb 26, 2026 | 11:11 PMचेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMरिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का बड़ा धमाका, प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़े यश!
Feb 26, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














