Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक बार फिर धधक उठा अमेरिका: मची बड़ी तबाही, 5 की मौत; हजारों इमारतें नष्ट

दक्षिण कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने भारी तबाही मचा दी है। यह आग अब रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है। जिसके चपेट में आके 5 लोगों की मौत हो गई है और हजारों घरों को भी नुकसान हुआ है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 09, 2025 | 08:21 AM

लगी आग की फोटोः ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

कैलिफोर्नियाः दक्षिण कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने भारी तबाही मचा दी है। यह आग अब रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है। तेजी से फैलती आग ने विकराल रूप ले लिया है, जिससे लोगों को खतरा बढ़ गया है। जंगलों में फैली इस आग ने कई घरों को जला दिया, जिससे हजारों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए।

इस हादसे में अब तक कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

भयानक आग में 1000 से ज्यादा इमारतें नष्ट

लॉस एंजिल्स के पेसिफिक पेलिसेड्स इलाके में मंगलवार, स्थानीय समयानुसार 7 जनवरी को सुबह 10:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अब तक 1100 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार, आग ने 5,000 एकड़ (करीब 2,000 हेक्टेयर) से ज्यादा इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। लॉस एंजिल्स के अग्निशमन प्रमुख एंथनी मैरोन ने बताया कि आग के कारण हजारों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। आग को रोकने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली के एक गोदाम में लगी आग, 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची; कोई हताहत नहीं

Trump Approval Rating: ट्रंप के लिए ईरान युद्ध बना मुसीबत! घटती लोकप्रियता के बीच बाइडेन का पलड़ा भारी

भारत के बिना नहीं होता QUAD…पूर्व अमेरिकी मंत्री का खुलासा, मोदी के लिए जिद पर अड़े थे जो बाइडन

प्लेन में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर…JCPOA डील पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, ओबामा-बाइडेन पर साधा निशाना

With more than 1,100 structures already destroyed by three wildfires that continue to rage out of control, homeowners and business owners face a long road ahead to recoup their losses. Here’s how you can prepare to get the best possible settlement:
https://t.co/FZ3Usl7C8O
— Los Angeles Times (@latimes) January 9, 2025

30,000 लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया

प्रशांत पैलिसेड्स इलाके में लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। शुरुआत में यह आग करीब 20 एकड़ में भड़की थी, लेकिन अब यह 1,262 एकड़ में फैल चुकी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि प्रशासन को आसपास के 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। आग की चपेट में कई इमारतें आ चुकी हैं। तूफानी हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, वहीं, प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा हुआ है।

विदेश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!

कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में दो जगह आग

कैलिफ़ोर्निया के उत्तरी हिस्से में दो अलग-अलग जगह आग लग गई है। पहली आग “पैलिसेड्स” इलाके में लगी, जो दक्षिण-पूर्व से शुरू होकर कुछ ही घंटों में करीब 3,000 एकड़ में फैल गई। दूसरी आग “ईटन आग” अल्टाडेना इलाके में शुरू हुई, जो पासाडेना और पहाड़ों के बीच है। यह आग अब तक 400 एकड़ में फैल चुकी है। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

तेज हवा बना आग फैलने का कारण

दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेज हवाओं के कारण भीषण आग फैल गई है। सोशल मीडिया पर आग की भयानक लपटों के कई वीडियो सामने आए हैं। फायर ब्रिगेड आग बुझाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन हालात अब भी काबू में नहीं हैं। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

Photographer @WallySkalij captures the fire along Pacific Coast Highway in Malibu. Read all the latest coverage here: https://t.co/PDf8LS63Cp pic.twitter.com/aDFapni9VT — Los Angeles Times (@latimes) January 8, 2025

बाइडन ने कैलिफोर्निया यात्रा रद्द की

कैलिफोर्निया में जंगल की आग के कारण हालात और भी खराब हो गए हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि तेज हवाएं स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं। लॉस एंजिल्स यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि आग के कारण तीन स्कूलों के छात्रों को अस्थायी रूप से दूसरी जगह भेजा जा रहा है। बचाव दल दिन-रात लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सुरक्षित स्थानों को आपात शेल्टर के रूप में तैयार किया गया है।

खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोर्निया के रिवरसाइड काउंटी का दौरा रद्द कर दिया है, जहां उन्हें दो नए राष्ट्रीय स्मारकों की घोषणा करनी थी। अब बाइडन अपना भाषण लॉस एंजिल्स में देंगे।

Massive fire in los angeles america 5 dead thousands of buildings also engulfed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2025 | 08:17 AM

Topics:  

  • California Wildfires
  • Joe Biden

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.