दिल्ली के एक गोदाम में लगी आग, 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची; कोई हताहत नहीं
Delhi Fire: रविवार दोपहर लगभग 2:11 बजे राजधानी के चंदन होला इलाके में एग्जिबिशन का सामान रखने वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई। क्षेत्र की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- Written By: सृष्टि मौर्य
दिल्ली में भीषण आग (सोर्स- ए.आई इमेज)
Fatehpur Massive Warehouse Blaze: नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी के पास चंदन होला इलाके में दोपहर लगभग 2:11 बजे, एग्जिबिशन का सामान रखने वाले 2 एकड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया गया और 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
कई घंटों की कड़ी मशक्कत और लगातार प्रयासों के बाद दमकल कर्मियों ने आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने के अभियान में कई दमकल गाड़ियों और कर्मचारियों को लगाया गया था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
इलाके में अफरातफरी मच गई
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कहा कि हमें सुबह करीब 2:30 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, ये इलाका लगभग 5,000 वर्ग गज का है। आग बहुत भीषण थी कुल मिलाकर लगभग 30 दमकल गाड़ियां यहां पहुंची और ये मध्यम श्रेणी की आग थी कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी, जिसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
हर्ष फायरिंग पड़ी भारी, महिला डॉक्टर की मौत मामले में BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की जेल; विधायकी जानी तय
दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को बड़ा झटका, कड़कड़डूमा कोर्ट ने बेल अर्जी की खारिज
दिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, EV खरीदते ही मिलेगा 1 लाख तक का फायदा, सरकार ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल
आग पर काबू पाने में हमें लगभग 8 घंटे लगे। आग चंदन होला में लगभग दो एकड़ में फैले टिन-शेड वाले गोदाम में लगी थी। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई और आग की लपटें तेजी से पूरे गोदाम में फैल गईं।
Delhi: A fire broke out at an exhibition goods warehouse in Chandan Hula, Fatehpur. More than 25 fire tenders were deployed to douse the blaze after hours of firefighting. No casualties have been reported pic.twitter.com/VH1GTCqrnT — IANS (@ians_india) July 5, 2026
यह भी पढ़ें :- बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, हांसी जिम ट्रेनर हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
हादसे के कारणों की जांच शुरू
सूचना मिलने के बाद, दिल्ली फायर सर्विस ने 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं और आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया गया।अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का काम कई घंटों तक चला और बाद में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जारी हैं।
