Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान में बकरीद मनाने पर रोक! नवाज सरकार ने इन मुसलमानों को दी धमकी, कई गिरफ्तार

पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की सरकार ने बकरीद से पहले अहमदिया मुसलमानों के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। आदेश में कहा गया है कि अगर वे कुर्बानी या अन्य धार्मिक रस्मों में भाग लेंगे, तो उन्हें कड़ी सजा दी...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 04, 2025 | 09:10 PM

पाकिस्तान में बकरीद से पहले अहमदिया मुसलमानों की परेशानी बढ़ी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बकरीद से पहले अहमदिया मुसलमानों की परेशानी और बढ़ गई है। पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि अगर अहमदिया समुदाय के लोग कुर्बानी या किसी भी धार्मिक गतिविधि में हिस्सा लेते हैं, तो उन्हें दंडित किया जाएगा। कई जिलों में इस समुदाय के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रशासन की ओर से उन पर दबाव डाला जा रहा है कि वे अपने घरों में भी धार्मिक रस्में न निभाएं। इसके लिए उन्हें एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा जा रहा है, जिसमें उल्लंघन की स्थिति में 5 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

अहमदिया समुदाय के खिलाफ हिंसक हमले

1974 में संविधान में किए गए एक संशोधन के तहत अहमदिया समुदाय को गैर-मुस्लिम घोषित किया गया, जिसके कारण उन्हें मुसलमानों के समान धार्मिक और कानूनी अधिकार नहीं मिलते। इसके साथ ही, उन्हें सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने और कुरान की तिलावत करने से भी रोका गया। इसके अतिरिक्त, आतंकवादी समूह जैसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान लगातार अहमदिया समुदाय के खिलाफ हिंसक हमले करते रहे हैं।

सुरक्षा की लगातार की जा रही मांग

पिछले साल जून में पंजाब में 36 अहमदिया समुदाय के सदस्य ईद के मौके पर अपनी कुर्बानी करने से रोके गए और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इस साल मार्च में पंजाब के खुशाब जिले में लगभग 100 अहमदिया कब्रों को भी नुकसान पहुंचाया गया और तोड़ा गया। बता दें कि पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय की संख्या लगभग 20 लाख है। इस समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन वर्तमान हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं।

ईरान का न्यूक्लियर धमाका! खामनेई बोले- फ्यूल साइकल हुआ पूरा, तेल अवीव से लेकर वॉशिंगटन तक मचा हड़कंप

शपथ पत्र सौंपने का दिया आदेश

पंजाब सरकार ने अहमदिया समुदाय से ईद के अवसर पर धार्मिक गतिविधियां न करने के लिए शपथ पत्र सौंपने का आदेश दिया है, जबकि पाकिस्तान के कानून के तहत व्यक्तिगत रूप से कुर्बानी करने पर कोई रोक नहीं है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार के शपथ पत्र की मांग अवैध है और यह स्थानीय प्रशासन के अधिकार से बाहर है। लाहौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पुलिस को एक पत्र भेजकर अहमदिया समुदाय के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।

उनका तर्क है कि केवल मुसलमानों को क़ुर्बानी करने का हक है, और अहमदिया समुदाय का ऐसा करना “मुस्लिम बहुमत की भावनाओं को आहत कर सकता है” और यह सार्वजनिक शांति के लिए खतरे की बात हो सकती है।

Maryam nawaz government threatens ahmadi muslims arrests ahead of eid ul adha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2025 | 09:10 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Pakistan News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

चीन के विदेश मंत्री वांग यी इस्लामाबाद पहुंचे, पाकिस्तान के डिप्टी PM ने किया स्वागत

2

‘सबसे अच्छे जज’ अब नहीं रहे… फ्रैंक कैप्रियो ने 88 साल में दुनिया को कहा अलविदा, जानिए उनकी कहानी

3

लड़कियों की पढ़ाई खतरे में… कुरान-हदीस की मान्यताओं ने बढ़ाई तालिबानी तकरार, जानें पूरा मामला

4

इमरान-बुशरा के प्यार में ‘चूहा’ बन गया विलेन, मरियम ने खोले जेल में छुपे खौफनाक राज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.