आतंकियों के गढ़ में फंसी अमेरिकी पत्रकार! बगदाद में दिन दहाडे किया गया किडनैप, तलाश में जुटी इराक पुलिस
US-Iran War: बगदाद में अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन के अपहरण से हड़कंप मच गया है। इराकी सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जबकि कताइब हिजबुल्लाह पर इस साजिश का शक गहरा गया है।
- Written By: अक्षय साहू
शेली किटलसन (सोर्स- सोशल मीडिया)
American Journalist Shelly Kittleson Kidnapped in Iraq: इराक सरकार ने पुष्टि की है कि राजधानी बगदाद में एक विदेशी महिला पत्रकार का अपहरण कर लिया गया है, जिसके बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पत्रकार की सुरक्षित रिहाई और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इराक के गृह मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को बगदाद में एक अमेरिकी पत्रकार को अगवा किया गया। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्धों का पीछा शुरू किया। इस दौरान अपहरणकर्ताओं की गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन भागने के प्रयास में वाहन पलट गया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में इस्तेमाल एक वाहन भी जब्त कर लिया गया, जबकि अन्य संदिग्ध अब भी फरार हैं।
लंबे समय से इराक में थी पत्रकार
हालांकि सरकार ने आधिकारिक रूप से पत्रकार की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन अटलांटिक काउंसिल से जुड़े पूर्व पेंटागन अधिकारी एलेक्स प्लिट्सस ने पीड़ित की पहचान अमेरिकी नागरिक शेली किटल्सन के रूप में की है। उन्होंने बताया कि किटल्सन लंबे समय से इराक और सीरिया में रिपोर्टिंग कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
कताइब हिजबुल्लाह पर अपहारण का शक
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित एजेंसियों को सूचित करें। प्लिट्सस ने आशंका जताई है कि इस अपहरण के पीछे कताइब हिजबुल्लाह का हाथ हो सकता है। यह संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ा माना जाता है और पहले भी विदेशी नागरिकों के अपहरण के मामलों में शामिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समूह ने पहले एलिजाबेथ त्सुर्कोव को भी दो साल से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा था, जिन्हें बाद में अंतरराष्ट्रीय प्रयासों से रिहा कराया गया।
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने बताई युद्ध खत्म होने की तारीख! जंग को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- दो-तीन हफ्तों में छोड़ देंगे ईरान
क्या है कताइब हिजबुल्लाह?
कताइब हिजबुल्लाह अपनी अमेरिका-विरोधी विचारधारा के लिए जाना जाता है और उसका मुख्य उद्देश्य इराक से अमेरिकी सेना को बाहर करना है। इस स्थिति के कारण अपहृत पत्रकार की तलाश और रिहाई का अभियान और भी जटिल हो गया है। इराक सरकार ने आश्वासन दिया है कि पत्रकार की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और इस घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
