- Hindi News »
- World »
- Khamenei Says Iran Nuclear Fuel Cycle Completed Tension High In Middle East
ईरान का न्यूक्लियर धमाका! खामनेई बोले- फ्यूल साइकल हुआ पूरा, तेल अवीव से लेकर वॉशिंगटन तक मचा हड़कंप
ईरान ने आज एक अहम घोषणा करते हुए दुनिया को बताया कि वह भी जल्द ही परमाणु संपन्न देशों की सूची में शामिल होगा। अयातुल्लाह अली खामेनेई के इस संदेश ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

खामनेई बोले- फ्यूल साइकल हुआ पूरा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने बुधवार को ऐलान किया कि उनके देश के वैज्ञानिकों ने परमाणु ईंधन चक्र (न्यूक्लियर फ्यूल साइकिल) को पूरी तरह सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसका सीधा अर्थ यह है कि अब ईरान यूरेनियम को जमीन से निकालने से लेकर उसका प्रसंस्करण और बिजली उत्पादन तक की सभी परमाणु प्रक्रियाओं में पूरी तरह आत्मनिर्भर बन चुका है।
यह उपलब्धि ईरान को उन देशों की कतार में खड़ा कर देती है जो परमाणु शक्ति संपन्न माने जाते हैं। इस घटनाक्रम से अमेरिका और इजरायल जैसे देशों की चिंता बढ़ना तय है। खासतौर पर डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के लिए यह खबर रातों की नींद उड़ाने वाली हो सकती है।
जानें क्या होता है न्यूक्लियर फ्यूल साइकल
न्यूक्लियर फ्यूल साइकल एक वैज्ञानिक और औद्योगिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के लिए आवश्यक ईंधन तैयार करना और उसे प्रयोग के बाद सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करना होता है। यह प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में पूरी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
आसमानी आफत से दहला पाकिस्तान, बलूचिस्तान से खैबर पख्तूनख्वा तक मची तबाही; सैकड़ों घर जमींदोज
खाड़ी में पानी का हाहाकार! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट तबाह, क्या अब प्यासा मरेगा मिडिल ईस्ट?
होर्मुज पर UN में बड़ा उलटफेर! चीन-रूस-फ्रांस की चाल से अमेरिका का प्लान ध्वस्त, क्या रूक जाएगा महायुद्ध?
- पहले चरण में यूरेनियम को खदानों से निकाला जाता है।
- इसके बाद उसे शुद्ध करके एक खास पाउडर के रूप में बदला जाता है, जिसे ‘येलोकेक’ कहा जाता है।
- फिर इस येलोकेक को एक गैसीय रूप में, जिसे यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड कहते हैं उसमें परिवर्तित किया जाता है।
इस प्रकिया को आगे बढ़ाते हुए यूरेनियम को समृद्ध किया जाता है, ताकि वह परमाणु रिएक्टर में इस्तेमाल के लायक बन सके। समृद्ध यूरेनियम को रिएक्टर में बिजली उत्पादन के लिए ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। जब इसका उपयोग हो जाता है, तो बचा हुआ परमाणु ईंधन पहले ठंडा किया जाता है, फिर या तो सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जाता है या दोबारा प्रक्रिया (री-प्रोसेसिंग) के लिए भेजा जाता है।
Thanks to the intelligence of our youth and the dedication of our scientists, Iran has succeeded in achieving a complete nuclear fuel cycle. So today, we’re capable of producing nuclear fuel starting from the mine and all the way to the power plant. — Khamenei.ir (@khamenei_ir) June 4, 2025
मुल्ला मुनीर ने क्यों बनाया इमरान खान की पत्नी को निशाना? जानिए पूर्व पीएम के चौंकाने वाले खुलासे
अभी हाल ही में खामेनेई ने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि तेहरान को यूरेनियम संवर्धन की अपनी क्षमता बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास 100 परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं और उनका संवर्धन नहीं हुआ है तो वो हमारे लिए उपयोग करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा आगे कहा कि अगर हम संवर्धन नहीं कर सकते तो हमें अमेरिका के सामने हाथ फैलाना चाहिए।
अमेरिका और इजरायल के लिए चिंता का माहौल
अमेरिका और इजरायल जैसी ताकतों के लिए चिंता की बात यह है कि उच्च स्तर पर संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल वही प्रक्रिया है जो परमाणु हथियारों के निर्माण में भी होती है। अगर ईरान इस तकनीक में पूरी तरह सक्षम हो गया, तो यह सिर्फ मध्य पूर्व ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शक्ति संतुलन को बदल सकता है।
Khamenei says iran nuclear fuel cycle completed tension high in middle east
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













