-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Many Russian President Vladimir Putin Flee To Avoid Military Call Up For War In Ukraine
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नए ऐलान के बाद देश छोड़कर भागने लगे रुसी नागरिक?
- Written By: काजल चोपड़े

मास्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने हाल ही में रूस में तीन लाख रिजर्व सैनिकों को लामबंद करने की घोषणा की। इस घोषणा ने के बाद रूस के नागरिक डर गए है। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति (Russian President) के ऐलान के बाद सरकार ने दावा किया है कि, करीब 10000 लोग अपनी इच्छा से सेना में भर्ती होने के लिए सामने आए हैं। वहीं दूसरी तरफ खबर मिली है कि, रूस के कई नागरिक अपना देश छोड़ने लगे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रुसी नागरिक अपना दश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ताकि उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए न बुला लिया जाए। राष्ट्रपति पुतिन ने इस समय 3 लाख सैनिकों की लामबंदी का ऐलान किया जब रूस यूक्रेन के चार हिस्सों को मिलाने की तैयारी में है। इसके लिए रूस शुक्रवार से इन इलाकों में जनमत संग्रह शुरू कराने जा रहा है। इन इलाकों में रहने वाले लोग 23-27 सितंबर के बीच अपना वोट डाल सकेंगे। इस जनमत संग्रह से यह निर्धारित होगा कि ये क्षेत्र रूस का अभिन्न हिस्सा बनेंगे अथवा नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ईंधन खजाने पर बैठे रूस में तेल-गैस की किल्लत! 18-18 घंटे लगानी पड़ रही लाइन, जानिए इसके पीछे की वजह
क्या खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन-ट्रंप की 90 मिनट की बातचीत से दुनिया में बढ़ी हलचल
जाने वाली है पुतिन की कुर्सी! 2026 तक क्या बदल जाएगा रूस का बॉस? इस बड़े दांव से मचा हड़कंप
Pew Research Survey में खुलासा, अमेरिका और ट्रंप से उठा भारतीयों का भरोसा, पुतिन टॉप पर
First clips coming out of Russia this morning of draftees saying bye to their families. This from a small town in Yakutsk. Credits @taygainfo pic.twitter.com/tlaVRoDgLT — Pjotr Sauer (@PjotrSauer) September 22, 2022
रूस से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह जनमत संग्रह एक प्रकार से रूस की शह पर हो रहा है और यूक्रेन तथा पश्चिमी देशों ने पूर्व में इसकी निंदा करते हुए इसे ‘‘कोरी बयानबाजी” बताया था। इसे रूस द्वारा क्षेत्र के कब्जे की ओर बढ़ाये गए एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।मतदान लुहांस्क, आंशिक तौर पर रूस के कब्जे में आए जापोरिज्जिया और दोनेत्स्क क्षेत्र में रहा है।
वहीं खेरसॉन में भी शुक्रवार को सुबह मतदान शुरू होने की उम्मीद है। इस क्षेत्र पर भी रूस का पूरा कब्जा है।यह निर्धारित करने के लिए मतदान हो रहा है कि लोग इन क्षेत्रों को रूस में शामिल किए जाने की इच्छा रखते हैं अथवा नहीं और माना जा रहा है कि परिणाम रूस के पक्ष में रहेंगे। इससे रूस को यह दावा करने का मौका मिलेगा कि क्षेत्रों पर पुन: कब्जा करने के यूक्रेनी बलों के प्रयास वास्तव में रूस पर हमले हैं।जनमत संग्रह से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 3,00,000 ‘रिजर्विस्ट’ (आरक्षित सैनिक) की आंशिक तैनाती की घोषणा की थी।
Many russian president vladimir putin flee to avoid military call up for war in ukraine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेरठ लाठीचार्ज मामला: NHRC ने यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट, DGP और गृह सचिव को जारी किया नोटिस
Jul 10, 2026 | 01:21 PMनागपुर मनपा का कामकाज भगवान भरोसे; मानसून में मैदानी काम ठप, बैठकों व निरीक्षणों के दौर में उलझे रहे अधिकारी
Jul 10, 2026 | 01:20 PMMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश से 64 लोगों की जान गई, गिरीश महाजन ने मुआवजे का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 01:18 PMगड़चिरोली में खाद की ‘लिंकिंग’ पर कांग्रेस का विरोध, दोषियों पर MCOCA लगाने की मांग
Jul 10, 2026 | 01:16 PMसागर के नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघिन का रेस्क्यू, भूख और चोट के चलते हो गई थी कमजोर
Jul 10, 2026 | 01:11 PMFIFA World Cup 2026: क्वाटर फाइनल के पहले इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, गुएही-राइस की फिटनेस पर सस्पेंस
Jul 10, 2026 | 01:11 PMट्रंप के इस दांव के बाद भड़का युद्ध! यूक्रेन का रूस के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमला; मास्को में गहराया ईंधन संकट
Jul 10, 2026 | 01:10 PMवीडियो गैलरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM














