चीखों और लपटों के बीच खत्म हुआ बसेरा, मलेशिया के वॉटर विलेज में 1000 घर जलकर राख; हजारों लोग हुए बेघर
Malaysia Sabah Fire: मलेशिया के सबाह राज्य के संडाकन जिले में एक वॉटर विलेज में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में 1000 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
आग में जलकर राख हुए घर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Malaysia Sabah Fire Latest News: मलेशिया के सबाह राज्य से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संडाकन जिले के एक तटीय गांव में रविवार तड़के लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब 1000 घर जलकर राख हो गए।
लकड़ी से बने और एक-दूसरे के करीब स्थित घरों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थानीय पुलिस और राहत एजेंसियों के मुताबिक, इस भयावह हादसे के चलते 9000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और राहत व पुनर्वास कार्य तेजी से जारी है।
वॉटर विलेज में तबाही का मंजर
यह हादसा संडाकन जिले के एक ‘वॉटर विलेज’ में हुआ जहां लकड़ी के घर खंभों के सहारे पानी के ऊपर बनाए जाते हैं। अग्निशमन और बचाव विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना रविवार तड़के करीब 1:32 बजे मिली। अधिकारियों ने बताया कि घरों के बेहद करीब होने और तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैल गई। इसके अलावा, कम ज्वार (लो टाइड) होने की वजह से दमकलकर्मियों को पानी का पर्याप्त स्रोत तुरंत उपलब्ध नहीं हो सका। इससे आग बुझाने और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में अधिक समय लगा।
सम्बंधित ख़बरें
Ukraine War: यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा एक्शन, रूस से जंग के बीच आर्मी चीफ को हटाया
Iran America War: अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान पर किया हमला, ड्रोन स्टोरेज और हैंगर किए तबाह
Abraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Iran Attack Kuwait: ईरान ने कुवैत के वाटर प्लांट्स पर किया बड़ा हमला, 90% आबादी के सामने जल संकट
गरीब समुदायों पर सबसे बड़ी मार
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित इलाका उन जल-आधारित गांवों में शामिल है जहां मुख्य रूप से गरीब तबके, स्वदेशी समुदायों और राज्यविहीन लोगों की आबादी रहती है। लकड़ी से बने घरों में आग लगते ही हालात तेजी से बिगड़ गए जिससे लोगों को अपनी जान बचाने के लिए तुरंत वहां से भागना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण आग के बावजूद अब तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें:- सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचेगी US टीम, लेकिन इस बार वार्ता में शामिल नहीं होंगे जेडी वेंस; जानें क्या है कारण?
सरकार की ओर से राहत कार्य
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार प्रभावित लोगों को बुनियादी सहायता और अस्थायी आवास उपलब्ध कराने के लिए सबाह के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। वर्तमान में पीड़ितों को सुरक्षित निकालकर राहत केंद्रों (Relief Centers) में शिफ्ट किया जा रहा है।
