मलेशिया के सबा में घरों में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

चारों तरफ धुंए का गुबार...मलेशिया में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जले 200 से अधिक घर, सामने आया खौफनाक VIDEO

Malaysia के सबा राज्य में भीषण आग ने कोहराम मचा दिया है। सैंडकन के 'वॉटर विलेज' में तड़के लगी आग में करीब 200 घर खाक हो गए और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं।

अक्षय साहू

Malaysia Sabah Fire: मलेशिया के सबा राज्य के सैंडकन जिले में रविवार को एक तटीय गांव में भीषण आग लग गई, जिससे करीब 200 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए। यह हादसा रविवार तड़के 1:32 बजे की घटना है, जब स्थानीय अग्निशमन विभाग को आग की जानकारी मिली। सैंडकन जिले के फायर एंड रेस्क्यू चीफ जिमी लैगुंग के मुताबिक, तेज हवाओं और घरों के एक-दूसरे के बेहद करीब होने की वजह से आग बहुत तेजी से फैली। 

यह हादसा सबा के एक "वॉटर विलेज" में हुआ, जहां घर लकड़ी से बने होते हैं और खंभों पर टिके होते हैं। इन इलाकों में अक्सर गरीब समुदाय, स्वदेशी लोग और बिना नागरिकता वाले लोग रहते हैं, जो पहले से ही मुश्किल परिस्थितियों में होते हैं।

दर्जनों घर जलकर खाक

आग के फैलने की वजह से देखते ही देखते दर्जनों घर जलकर खाक हो गए, और सैकड़ों परिवारों ने अपनी आंखों के सामने अपना आशियाना जलते हुए देखा। आग बुझाने की कोशिशों में एक बड़ी बाधा समुद्र में कम ज्वार (Low Tide) की स्थिति रही, जिसके कारण अग्निशमन दल को पानी के स्रोत जुटाने में काफी परेशानी हुई। इस इलाके की खासियत यह है कि घर एक-दूसरे के पास बने होते हैं, जिससे आग तेजी से फैलती है।

अब तक सैकड़ों लोग को विस्थापित

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 445 लोग विस्थापित हो चुके हैं, जिन्हें सैंडकन के एक अस्थायी राहत केंद्र में भेजा गया है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि संघीय सरकार सबा के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि प्रभावित लोगों को बुनियादी सहायता और अस्थायी आवास उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही, उन्होंने जमीनी स्तर पर तत्काल राहत और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

सैंडकन जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी राहत केंद्र सक्रिय कर दिए हैं, जहां रजिस्टर्ड लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन अब नुकसान का आकलन करने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की योजना बनाने में जुटा है। अग्निशमन विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। 

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR